Breaking News Live: मुख्तार अंसारी के निधन के बाद यूपी में सुरक्षा कड़ी, कई शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च

Breaking News Live Updates: शराब नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को आज ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां ईडी की मांग पर केजरीवाल की ​रिमांड को 1 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। मालूम हो कि केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को अरेस्ट किया था।

Breaking News Live

तो वहीं दूसरी ओर देश के मौसम की बात करें तो आज कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 29, 2024, 3:41 AM IST

कल हमें सौंपा जाएगा शव: उमर अंसारी

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बताया पोस्टमार्टम होने के बाद हमें शव सौंपा जाएगा। मेरे पिता ने धीमा जहर दिए जाने का आरोप लगाया था। लगभग पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है।
Mar 29, 2024, 2:23 AM IST

हम कोर्ट जाएंगे, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है: उमर अंसारी

मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिए इसकी जानकारी हुई। अब पूरा देश सब जानता है। दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे नहीं मिलने दिया गया, हमने पहले भी 19 मार्च को कहा था और आज भी हम धीमा जहर देने के आरोप पर यही कहेंगे। उन्हें डिनर में जहर दिया गया था। हम कोर्ट जाएंगे, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है: उमर अंसारी
Mar 29, 2024, 1:12 AM IST

अलीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। पुलिस ने किया फ्लैग मार्च किया।
Mar 29, 2024, 1:08 AM IST

मुख्तार अंसारी का शव को बांदा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया।
Mar 29, 2024, 12:58 AM IST

संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे मामलों पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए: तेजस्वी यादव

यूपी से पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुःखद समाचार मिला। परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। कुछ दिन पूर्व उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रथम दृष्टया ये न्यायोचित और मानवीय नहीं लगता। संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे विचित्र मामलों व घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए: तेजस्वी यादव
Mar 29, 2024, 12:56 AM IST

मुख्तार अंसारी जेल में मौत पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

जेल में मुख्तार अंसारी की मौत बीजेपी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है...इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए ताकि हर किसी को पता चल जाता है कि क्या हो रहा है: कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत
Mar 29, 2024, 12:53 AM IST

आईपीएल 2024: राजस्थान रॉयल्स की दूसरी जीत

आईपीएल 2024: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
Mar 29, 2024, 12:52 AM IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
Mar 29, 2024, 12:51 AM IST

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित आवास की तस्वीरें... मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।
Mar 28, 2024, 11:55 PM IST

शव को ले जाने का रूट प्लान तैयार

मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर ले जाने का पूरा रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर ले जाया जाएगा। पूरी सुरक्षा के साथ काफिला बांदा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से रवाना होगा। 26 गाड़ियों के काफिले के साथ मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा।
Mar 28, 2024, 11:53 PM IST

बांदा मेडिकल कॉलेज के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा मेडिकल कालेज के बाहर पुलिस फोर्स के साथ सेंट्रल फोर्स भी तैनात की गई है।
Mar 28, 2024, 11:52 PM IST

पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मेडिकल में मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसमें 5 डॉक्टरों का पैनल शामिल होगा। पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी।
Mar 28, 2024, 11:42 PM IST

समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी की मौत को दुखद बताया है। पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट में अंसारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
Mar 28, 2024, 11:26 PM IST

मुख्तार अंसारी का निधन

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया।
Mar 28, 2024, 10:28 PM IST

मुख्तार अंसारी की हालत नाजुक

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस बीच यूपी के तीन जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने को निर्देश दिए गए हैं। मऊ और गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
Mar 28, 2024, 9:42 PM IST

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध गिरफ्तार

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में एनआई ने मामले के मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अब्दुल मथीन ताहा के रूप में की गई है। आरोप है कि ताहा ने हमले का साजिशकर्ता है। पड़ताल में सामने आया है कि ताहा अन्य मामलों में वांछित है।
Mar 28, 2024, 9:23 PM IST

'400 सीटों के लक्ष्य को आसानी से पार कर लेंगे'

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि हमें बिहार में 40 में से 40 सीटें मिलेंगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। 2019 में जब हम 3 पार्टियां थीं, तब हमने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। आज की तारीख में हम 5 पार्टियां हैं और लोगों के बीच उत्साह दिखाता है। हम बिहार में 40 सीटों और देश में 400 सीटों के लक्ष्य को आसानी से पार कर लेंगे।
Mar 28, 2024, 8:22 PM IST

आ रही है मोदी सुनामी

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कोई लेफ्ट नहीं है। लेफ्ट ने वोट काटकर 2021 में टीएमसी को जिताया। इस बार ऐसा नहीं होगा। सीपीआईएम पश्चिम बंगाल में अप्रासंगिक है। बंगाल में मोदी सुनामी आ रही है। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को ईडी के समन पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी कई बार बुलाया गया और हम सभी ने देखा है कि परिणाम क्या हुआ। उनके साथ भी ऐसा ही होगा। देश का कानून सबके लिए बराबर है।
Mar 28, 2024, 7:42 PM IST

कई लोगों ने नजर अंदाज किया, वे आज कहां हैं

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा कि मुझे उस पर कुछ नहीं कहना है। सीबीआई, ईडी और कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसे मानना ​​होगा। कई लोगों ने इसे नजरअंदाज किया, वे आज कहां हैं?
Mar 28, 2024, 7:12 PM IST

सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सपा प्रचारकों की सूची में आजम खान का भी नाम शामिल है।
Mar 28, 2024, 6:42 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शिवसेना में शामिल

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के शिवसेना में शामिल होने पर एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा कि हर कोई जानता है कि गोविंदा कांग्रेस के सांसद थे। सीएम एकनाथ शिंदे ने अभी पार्टी की स्थापना की है और उनके पास चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। इसलिए वह लोगों को ला रहे हैं। फिल्म उद्योग और उन्हें टिकट देना एकनाथ शिंदे की पार्टी के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
Mar 28, 2024, 5:55 PM IST

लोकसभा चुनाव को लेकर क्या बोलीं प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उपचुनाव और लोकसभा चुनाव हैं, इसलिए हम ऐसे मोड में हैं जहां हमें वरिष्ठ लोगों से समय पर मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कल समन्वय समिति की बैठक में हमने चर्चा की कि हमारा उम्मीदवार कौन होना चाहिए। हम चाहते हैं अच्छे उम्मीदवारों को मैदान में उतारें और यह चुनाव जीतें और सरकार को फिर से स्थिर करें।
Mar 28, 2024, 5:37 PM IST

मैं फिर से राजनीति में आया हूं- गोविंदा

शिवसेना में शामिल होने के बाद अभिनेता गोविंदा ने कहा, "मुझे जो काम मिलेगा वो काम मैं ईमानदारी से करूंगा। मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह अद्भुत संयोग है कि अब 14 साल बाद आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं।"
Mar 28, 2024, 4:38 PM IST

अमेरिका को कड़ा संदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने पर अमेरिका की टिप्पणी को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा , ''कल भारत ने अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष की गई टिप्पणियों के संबंध में अपनी कड़ी आपत्ति और विरोध दर्ज कराया। हमारी चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं पर ऐसा कोई भी बाहरी आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"
Mar 28, 2024, 4:33 PM IST

डॉ दमयंती बेसरा भाजपा में शामिल

दिल्ली: पद्म पुरस्कार विजेता डॉ दमयंती बेसरा और पूर्व BJD नेता सिद्धांत महापात्र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
Mar 28, 2024, 4:31 PM IST

अरविंद केजरीवाल की ED रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ाई

एक्साइज केस: दिल्ली कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की ED रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ाई।
Mar 28, 2024, 2:45 PM IST

कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। केजरीवाल की रिमांड पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।
Mar 28, 2024, 2:41 PM IST

ED ने कोर्ट में कहा

ED ने कोर्ट में कहा कि आम आदमी पार्टी ने घूस ली, जिसका उपयोग गोवा के चुनाव में किया गया। हमारे पास इस बात के दस्तावेज मौजूद हैं।
Mar 28, 2024, 2:19 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने पूछा

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि जब अच्छे माहौल में पूछताछ हुई तो मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया।
Mar 28, 2024, 2:01 PM IST

केजरीवाल की पेशी

राउज एवेन्‍यू के कोर्ट नंबर 512 में हो रही है केजरीवाल की पेशी।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+