Today in Politics: CM केजरीवाल की आज कोर्ट में पेशी, इरोड से सांसद ए. गणेशमूर्ति का निधन
Today in Politics News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक को आज (28 मार्च) प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की हिरासत में 28 मार्च के दोपहर 2 बजे तक के लिए भेजा था।
सीएम अरविंद केजरीवाल को आज ईडी दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश कर सकती है। सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किया था। आज केजरीवाल को जमानत मिलती है या नहीं? कोर्ट इस पर फैसला करेगी।

ईडी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले गुरुवार यानी 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार (27 मार्च) को सीएम अरविंद केजरीवाल को रिहा करने के लिए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने एजेंसी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर नोटिस जारी किया है।
कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल की याचिका में मांगी गई राहत को देखते हुए, ईडी को सुने बिना आदेश पारित नहीं किया जा सकता है।
इरोड से सांसद और MDMK नेता ए. गणेशमूर्ति का हुआ निधन
तमिलनाडु के इरोड से सांसद और MDMK नेता ए. गणेशमूर्ति का निधन हो गया है। सांसद गणेशमूर्ति का आज सुबह 5:05 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हुआ है। कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद 24 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ए. गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर कीटनाशक पी ली थी। गणेशमूर्ति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में टिकट कट जाने के बाद जहर पी ली थी। गणेशमूर्ति 2019 के लोकसभा चुनावों में DMK के टिकट पर चुने गए थे।
गणेशमूर्ति ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया कि उसने कीटनाशक खा लिया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर पर रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications