Weather Forecast: पांच दिनों तक घने बादल, 2 दिन बारिश का अलर्ट, जानिए IMD के बड़े अपडेट्स

मौसम विभाग की ओर जारी अपडेट्स के मुताबिक एक दिन बाद यानी 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में आईएमडी ने दो दिनों के लिए कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के दो दिन बाद इसका असर होगा। ऐसे में आईएमडी ने ये चेतावनी 31 मार्च के लिए जारी की है।

इस सप्ताह मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 29 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर दो दिन बात यानी 31 मार्च को देखा जाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 5 दिनों का अलर्ट जारी किया है।

IMD Updates

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 27 से 29 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।मध्य प्रदेश में भी 29-30 को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

वहीं राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आज और कल यानी 29 और 30 मार्च को दिल्ली में तेज हवाओं को साथ छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।

वहीं यूपी राजधानी लखनऊ में मौसम सामान्य बना रहेगा । न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है,जो महीने के आखिर तक 21 और 37 डिग्री पहुंच सकता है।30 मार्च तक प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। इसके अलावा अगले 3 दिनों में पंजाब, हरियाणा गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

पूर्वांचल में बदलेगा मौसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोप के चलते पूर्वी और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के कई हिस्‍सों में तापमान गिरने और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच धूल भरी आंधी चलने की उम्मीद है। पू्र्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+