तमिलनाडु: इरोड के सांसद और MDMK नेता ए. गणेशमूर्ति का निधन, आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में थे भर्ती

तमिलनाडु के इरोड से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) के सांसद गणेशमूर्ति का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार कथित आत्महत्या के प्रयास के बाद 24 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके चार दिन बाद, आज, 28 मार्च की सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर उनका निधन हो गया।
यह भी देखें: तमिलनाडु में DMK मंत्री ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी, नाराज बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Ganesamoorthy

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे 2019 के लोकसभा चुनाव में द्रमुक के टिकट पर चुने गए गणेशमूर्ति को बेचैनी हुई और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विधायक ने अपने परिजनों को बताया कि उन्होंने कीटनाशक खा लिया है।

पुलिस ने कहा कि जांच के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया। बाद में उन्हें दोपहर करीब 2.30 बजे कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एम्बुलेंस में उनके साथ दो डॉक्टर और उनके परिवार के सदस्य थे।
यह भी देखें: Lok Sabha elections: तमिलनाडु में DMK ने 5 सीटों के लिए कैंडिडेट्स का किया ऐलान, किसे कहां से मिला मौका, जानिए

तीन बार सांसद रहे गणेशमूर्ति एमडीएमके में प्रमुख पदों पर रहे। वह कथित तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव में इरोड सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा टिकट देने से इनकार करने से नाराज थे। डीएमके ने इरोड में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है और तिरुचि सीट एमडीएमके को देने का फैसला किया है। एमडीएमके महासचिव वाइको के बेटे दुरई वाइको को तिरुचि से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी देखें: '...आप SC के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं', CJI ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को लगाई फटकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+