Breaking News Live: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन आज

Breaking News Live Updates: कांग्रेस ने आज प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर उनके सारे अकाउंट्स फ्रीज करने का आरोप लगाया। सोनिया गांधी ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस को आरोपों का जवाब दिया है। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने शराब नीति मामले में केजरीवाल को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

Breaking News Live

तो वहीं दूसरी ओर आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 22, 2024, 1:17 AM IST

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन आज

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी पार्टी से जुडे़ सूत्रों ने साझा की है।
Mar 22, 2024, 1:15 AM IST

CM केजरीवाल की वर्चुअली आज कोर्ट में पेशी हो सकती हैः सूत्र

सीएम केजरीवाल की आज वचुअली कोर्ट में पेशी होगी। जिसके बाद केजरीवाल के आगे के भविष्य का फैसला होगा।
Mar 22, 2024, 12:00 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय में एक मेडिकल टीम पहुंची। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया और ईडी मुख्यालय ले गई है।
Mar 21, 2024, 11:30 PM IST

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर लालू यादव

राजद चीफ लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, हार के डर में गिरफ्तार ये लाचार मोदी सरकार लोकतंत्र को तार तार करती आई है और करती रहेगी। इनका जाना एकदम तय है इसलिए इनमें इतना भय है।
Mar 21, 2024, 11:17 PM IST

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के घर से ईडी को कुछ नहीं मिला। उनके घर से सिर्फ 70 हजार कैश मिला, वो ईडी ने लौटा दिया। इसके अलावा छापेमारी में कोई प्रॉपर्टी के दस्तावेज या अन्य कुछ चीज नहीं मिली है। ईडी ने कोई पूछताछ नहीं की, सब नाटक था।
Mar 21, 2024, 11:14 PM IST

''NDA सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोप दिया''

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी से साफ ज़ाहिर है कि विपक्ष से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाय बीजेपी जाँच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों की आड़ और पुरजोर मदद से चुनाव लड़ना चाहती है। राजनैतिक, लोकतांत्रिक व संवैधानिक नैतिकता एवं मर्यादाओं को NDA सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोप दिया है। हम सभी मज़बूती से दिल्ली के लोगों की अति लोकप्रिय सरकार के साथ खड़े हैं। जैसा की हम सब ने पटना व मुंबई से खुल कर ऐलान किया था - हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ कर जीतने वाले लोग हैं।
Mar 21, 2024, 11:13 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी मुख्यालय लेकर पहुंची।
Mar 21, 2024, 11:04 PM IST

केजरीवाल की पेशी वर्चुअली भी हो सकती है

सीएम केजरीवाल की पेशी वर्चुअली भी हो सकती हैः सूत्र
Mar 21, 2024, 10:58 PM IST

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ईडी द्वारा एक और सीएम की मनमाने ढंग से गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध और बढ़ती तानाशाह है। इस कायरतापूर्ण कृत्य ने सत्ताधारी पार्टी के डर को उजागर कर दिया है कि अब चुनाव होने से पहले ही हेरफेर करके हताश उपायों का सहारा लिया जा रहा है। इतिहास गवाह है दिखाया गया है कि एकीकृत प्रतिरोध के सामने अत्याचार कभी भी प्रबल नहीं होता है। हम भयभीत नहीं होंगे।
Mar 21, 2024, 10:48 PM IST

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली सीएम केजरीवाल के आवास पहुंचे
Mar 21, 2024, 10:40 PM IST

केजरीवाल के समर्थन में आए अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है। ये गिरफ़्तारी एक नयी जन-क्रांति को जन्म देगी।
Mar 21, 2024, 10:38 PM IST

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल बोले जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे। तानाशाही चरम पर है। सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है। हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं।
Mar 21, 2024, 10:36 PM IST

शरद पवार ने बीजेपी पर बोला हमला

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट किया, "विपक्ष को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिशोधात्मक दुरुपयोग की कड़ी निंदा करते हैं, खासकर जब आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि भाजपा सत्ता के लिए किस हद तक गिर सकती है। 'भारत' इस असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ एकजुट है।
Mar 21, 2024, 10:11 PM IST
दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार के घर जा रहे हैं, केजरीवाल के वकील रजिस्ट्रार से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे: AAP
Mar 21, 2024, 10:00 PM IST

शुक्रवार को सीएम केजरीवाल की कोर्ट मे पेशी होगी।
Mar 21, 2024, 9:58 PM IST

राखी बिड़ला को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही आप विधायक राखी बिड़ला को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Mar 21, 2024, 9:44 PM IST

केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल

रामनिवास गोयल ने कहा कि, अगर ये केजरीवाल जी को गिरफ्तार करते हैं, तो वह जेल से सरकार चलाएंगे। पार्टी के तमाम पार्षदों, विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता से पूछकर ये सामूहिक निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। दिल्ली की जनता भी इस पर मुहर लगा चुकी है। तो केजरीवाल जी जेल से ही सरकार चलाएंगे, किसी और को सीएम बनाने का सवाल ही नहीं उठता।
Mar 21, 2024, 9:41 PM IST

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि, चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को। अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए - यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है। देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।
Mar 21, 2024, 9:29 PM IST

आप नेता आतिशी का कहना है, "हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है... हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है।" . हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।
Mar 21, 2024, 9:29 PM IST

कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी।
Mar 21, 2024, 9:28 PM IST
दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय की टीम के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंचने पर दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह AAP और अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से प्यार करती है और वे इसका जवाब भाजपा को देंगे।"
Mar 21, 2024, 9:05 PM IST

ईडी एक्शन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग करते हुए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा गुरुवार को उन्हें अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार करने के बाद श्री केजरीवाल अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।
Mar 21, 2024, 9:02 PM IST

सीएम केजरावाल के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन

आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद है।
Mar 21, 2024, 8:50 PM IST

अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भारी नारेबाजी

जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ के बीच अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भारी नारेबाजी देखी गई। दिल्ली के मेयर, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और अरविंद केजरीवाल के समर्थक उनके आवास के बाहर देखे गए।
Mar 21, 2024, 8:49 PM IST

दिल्ली में ईडी मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू

अरविंद केजरीवाल के आवास पर जांच टीम की तलाशी के बीच दिल्ली में ईडी मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है।
Mar 21, 2024, 8:49 PM IST

ED की पूछताछ के बीच बीजेपी ने केजरीवाल पर लगाया आरोप

शराब नीति में जो घोटाला हुआ है वह मुख्यमंत्री केजरीवाल की सहमति से हुआ है। आम आदमी पार्टी अराजकतावादियों का एक समूह है जो किसी भी संविधान और कानून में विश्वास नहीं करते हैं। अगर उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो केजरीवाल क्यों भाग रहे हैं: वीरेंद्र सचदेवा
Mar 21, 2024, 8:36 PM IST

यह एक राजनीतिक साजिश: आतिशी

दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "यह स्पष्ट है कि ईडी और बीजेपी अदालतों का सम्मान नहीं करते हैं। अगर ऐसा होता तो वे आज ही अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने नहीं आते। यह एक राजनीतिक साजिश है और वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए यहां आए हैं।"
Mar 21, 2024, 8:35 PM IST

AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Mar 21, 2024, 8:35 PM IST

आवास के बाहर RAF मौजूद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) मौजूद है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद है।
Mar 21, 2024, 8:34 PM IST

अरविंद केजरीवाल का फोन छीना

AAP का कहना है कि ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। उनका फोन छीन लिया गया है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+