Holika Dahan 2024 Kab Hai: होली पर भद्रा का साया, कब है होलिका दहन? आपके शहर में क्या है मुहर्त?
Holika Dahan 2024 Timing:फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। ये पर्व अपने साथ बहुत सारी खुशियां और जोश लेकर आता है, रंगो वाली होली से पहले 'होलिका दहन' किया जाता है, जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

इसलिए होलिका दहन की आग में लोग अपनी सारी बुरी बातों की आहूति भी दे देते हैं, इस दिन होलिका जलाकर इसकी परिक्रमा की जाती है और घर-परिवार वालों के सुख की कामना की जाती है।
आपको बता दें कि इस बार की होली पर पूरे 100 साल बाद चंद्रग्रहण लगा रहा है और साथ ही इस बार इस पर भद्रा का भी साया है। ऐसे में लोगों के मन में इसकी पूजा को लेकर मन में शंका भी है कि आखिर पूजा कब और कैसे की जाए? तो आपको बता दें कि चंद्रग्रहण भले ही लग रहा है लेकिन ये भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए होली की पूजा प्रभावित नहीं होगी।
भद्राकाल पूर्णिमा तिथि के आरंभ होने के साथ ही प्रारंभ होगा
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को 09:55 AM से आरंभ हो जाएगी जो 25 मार्च 2024 को 12:30 PM तक रहेगी। भद्राकाल पूर्णिमा तिथि के आरंभ होने के साथ ही प्रारंभ होगा और ये 24 मार्च को रात्रि 11: 13 PM तक रहेगा इसलिए होलिका दहन 11: 14 PM से प्रारंभ होगा, इसके लिए बेस्ट मुहूर्त 11: 14 PM से 12: 20 AM तक रहेगा।
आपके शहर में क्या होलिका दहन का समय?
- नई दिल्ली - रात्रि 11: 15 PM से लेकर 12: 21 AM तक
- लखनऊ-रात्रि 11: 15 PM से लेकर 12: 24 AM तक
- कानपुर- रात्रि 11: 16 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- आगरा-रात्रि 11: 17 PM से लेकर 12: 28 AM तक
- झांसी-रात्रि 11: 16 PM से लेकर 12: 20 AM तक
- लखीमपुर खीरी-रात्रि 11: 13 PM से लेकर 12: 21 AM तक
- प्रयागराज- रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 29 AM तक
- गोरखपुर-रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 28 AM तक
- नोएडा-रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- मथुरा-रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 24 AM तक
- गाजियाबाद-रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 25 AM तक
- अयोध्या- रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 27 AM तक
- भोपाल - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 29 AM तक
- विदिशा-- रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 26 AM तक
- छिन्दवाड़ा -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 21 AM तक
- ग्वालियर-रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- पन्ना-रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 24 AM तक
- टीकमगढ- रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 25 AM तक
- उज्जैन -- रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 25 AM तक
- पुणे - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 29 AM तक
- चेन्नई - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 24 AM तक
- कोलकाता - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- हैदराबाद -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 28 AM तक
- अहमदाबाद - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 27 AM तक
- नोएडा - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 27 AM तक
- जयपुर -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- मुंबई - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- गुड़गांव - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 29 AM तक
- बेंगलुरु -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 21 AM तक
- चंडीगढ़ - रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 24 AM तक
- औरंगाबाद-रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- कटिहार-रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- गया -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 24 AM तक
- पटना -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 22 AM तक
- सहरसा -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 27 AM तक
- सारन -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 28 AM तक
- सीतामढ़ी -रात्रि 11: 14 PM से लेकर 12: 29 AM तक
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications