Earthquake: अरुणाचल के बाद महाराष्ट्र में भी भूकंप के झटके, 10 मिनट में दो बार कांपी धरती
Earthquake: गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का पहला झटका सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर और दूसरा झटका सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर महसूस किया गया। पहले झटके की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.5 और दूसरे झटके की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई है

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम और पूर्वी कामेंग में 2 घंटें के अंतराल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका बुधवार देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 दर्ज की गई। वहीं, ठीक दो घंटे बाद दूसरा झटका गुरुवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई।
किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन, लोगों के जहन में डर बैठ चुका है। भूकंप के झटकों के दौरान घरों में सो रहे लोग सड़क पर उतर आए।
भूकंप के झटकों के दौरान क्या करें और क्या न करें?
- भूकंप के दौरान बाहर या दूसरे कमरे में न भागें। यदि आप जहां हैं वहीं रहेंगे तो आपके घायल होने की संभावना कम होगी।
- यदि संभव हो, तो झटके तेज होने से पहले कुछ सेकंड के भीतर, जल्दी से कांच, लटकी हुई वस्तुओं, किताबों की अलमारियों, चीनी कैबिनेट, या अन्य बड़े फर्नीचर से दूर चले जाएं जो गिर सकते हैं।
- अगर आप रसोई में हैं, तो झट से स्टोव बंद कर दें और हिलने का पहला संकेत मिलते ही खुद को ढक लें।
- अगर आप बिस्तर पर हैं, तो अपने सिर को तकिये से बचाकर वहीं रुकें। आप जहां हैं वहीं रहकर आपके घायल होने की संभावना कम है।
- किसी द्वार पर खड़े न हों, आप मेज़ के नीचे अधिक सुरक्षित हैं।
- खिड़कियों और बाहरी दीवारों से दूर हट जाएं।
- लिफ्ट का प्रयोग न करें। बिजली जा सकती है, और स्प्रिंकलर सिस्टम चालू हो सकता है।
- भीड़-भाड़ वाली जगह के अंदर हैं, तो छोड़ें, खुद को ढकें और रुकें।
- अगर आप चलती गाड़ी में हैं, तो जितनी जल्दी और सुरक्षित रूप से संभव हो रुकें।
भूकंप की तीव्रता का रिक्टर स्केल समझें
- परिणाम स्तर : प्रभाव
- 1.0 से 2.9: लोगों द्वारा महसूस नहीं किया सकता।
- 3.0-3.9 : कई लोगों द्वारा मामूली महसूस किया गया। कोई क्षति नहीं होती।
- 4.0-4.9 : इसमें झटके महसूस होते हैं और वस्तुओं का टूटना भी देखा जा सकता है।
- 5.0-5.9 : कमजोर संरचनाओं को क्षति पहुंचा सकता है। इसमें बिस्तर तक हिलने की संभावना रहती है।
- 6.0-6.9 : इसमें झटके महसूस होते हैं और क्षति होती है।
- 7.0-7.9: बड़े क्षेत्रों में बड़ी गंभीर क्षति, जीवन की हानि।
- 8.0 और उच्चतर 3 से कम बड़े क्षेत्रों में महा विनाश और जीवन की हानि।












Click it and Unblock the Notifications