Weather Update: दिल्ली में आज मौसम ने ली करवट, छाए रहेंगे बादल, जानें UP-MP में IMD का अलर्ट
Weather Update: होली पर्व को अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में मौसम अचानक करवट बदल रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी में एक तरफ दिन में सूरज देवता का तेज देखने को मिल रहा है। वहीं, सुबह और रात को चल रही हवाओं ने सर्द मौसम का अहसास कराने में कमी नहीं छोड़ी है।
इसी कड़ी में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के आकाश में बादल छाए रहेंगे। जिसका असर तड़के 5 बजे बखूबी देखने को मिला। तेज हवाओं ने ठंडी का अहसास दोबारा करा दिया। हालांकि, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल?

MP में तेज हवाएं, वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को भोपाल के लिए पूर्वानुमान में कहा कि शहर में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात का तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा,, जबकि हवा की औसत गति बारह किलोमीटर प्रति घंटा होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने राज्य के पूर्वानुमान में सीधी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा समेत कई स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना और मैहर में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। रीवा संभाग और छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश की संभावना रेखांकित की गई थी।
Recommended Video
UP में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 मार्च यानी गुरुवार को वाराणसी और चंदौली समेत 8 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग ने कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
राजस्थान के 6 जिलों में हीट वेव अलर्ट
राज्य में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश तो कहीं धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इस बीच, मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में 23 और 24 मार्च को हीटवेव चलने की संभावना है। जिसको लेकर 6 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जिसमें जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर और फलोदी शामिल है। इन शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications