Vastu Tips For Bedroom: नहीं चाहते हैं पत्नी से पंगा तो सोच समझकर करवाएं बेडरूम में रंग

Vastu Tips For Bedroom: वास्तु शास्त्र में बेडरूम के संबंध में विस्तार से नियम बताए गए हैं। बेडरूम में सबसे ज्यादा असर उसकी दीवारों पर किया जाने वाला रंग है।

Vastu Tips For Bedroom

रंगों का मनुष्य के मन, मस्तिष्क और शरीर पर गहरा असर होता है। इसलिए बेडरूम में रंग करें तो सोच समझकर करें। क्योंकि इसी पर आपका प्रेम और दांपत्य का सुख निर्भर करता है।

तो चलिए जानते हैं बेडरूम में किस तरह का रंग करने से क्या असर होता है-

  • सबसे पहली बात, बेडरूम की दीवारों पर हल्के और खुशनुमा रंग करवाने चाहिए। बेडरूम की दीवारों का रंग सफेद, जमुनी, नीला या गुलाबी होना चाहिए। शुक्र का रंग गुलाबी होता है इसलिए गुलाबी रंग बेडरूम में लगाने से दांपत्य में प्रेम और आपसी रिश्ता मजबूत होता है।
  • बेडरूम की दीवारों पर लाल रंग कभी न करवाएं। लाल रंग मंगल का प्रतीक होता है और मंगल शुक्र के कामों में हमेशा बाधा उत्पन्न करता है। मंगल के कारण व्यक्ति अतिचारी, अतिकामी भी हो जाता है। इससे कामवासना तो बढ़ जाती है किंतु प्रेम कम हो जाता है। इसलिए बेडरूम में गुलाबी रंग करना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है।
Vastu Tips For Bedroom Its very important for love marriage relationship and Happiness in hindi
  • जिन युवक-युवतियों के मन में प्रेम विवाह करने की बात है उनके बेडरूम की दीवारों पर पीला रंग करना चाहिए। इससे प्रेम विवाह की संभावना बढ़ती है। पीले रंग पर बृहस्पति का आधिपत्य होता है और बेडरूम का प्रतीक ग्रह शुक्र है। शुक्र और बृहस्पति की युति से प्रेम विवाह की संभावना प्रबल होती है।
  • बेडरूम की दीवारों पर भूलकर भी काला रंग न करें। काले रंग से शुक्र राहु की युति हो जाएगी और इससे दांपत्य जीवन खराब हो सकता है किंतु स्त्री और पुरुषों दोनों के अनैतिक संबंध बन सकते हैं। इससे रोग उत्पन्न होने की स्थिति भी बनती है।
  • बेडरूम की दीवारों पर हल्का नीला रंग किया जा सकता है किंतु गहरा नीला रंग करने से बचना चाहिए। गहरा नीला रंग शनि का प्रतीक होता है इसलिए गहरा नीला रंग प्रेम में विघ्न पैदा करता है।
  • बेडरूम की दीवारों के साथ इसमें लगाए जाने वाले परदों का रंग भी दीवारों के रंगों से मैच करते हुए लगाना चाहिए। दीवारों और परदों के रंग एक-दूसरे के विपरीत नहीं होने चाहिए। इससे विरोध उत्पन्न होता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+