Breaking News Live: लोकसभा चुनाव को लेकर BSP ने राजस्थान में 3 कैंडिडेट किए घोषित

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब हम AI तकनीक से जुड़े एक नए युग में हैं। पीएम ने कहा, 'AI का सहारा लेकर हर भाषा में लोगों तक अपनी बात पहुंचाता हूं।'

Breaking News Live

आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 20, 2024, 11:06 PM IST

BSP ने राजस्थान में 3 कैंडिडेट किए घोषित

लोकसभा चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने राजस्थान में तीन और कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं। इसमें जालौर-सिरोही से लाल सिंह राठौड़, भरतपुर से इंजी अंजला और कोटा से भीम सिंह कुंतल चुनावी रण में हैं।
Mar 20, 2024, 10:03 PM IST

जोजिला दर्जा परीक्षण के आधार पर खोला गया

जोजिला दर्रा केवल कारगिल की ओर से कश्मीर की ओर परीक्षण के आधार पर फिर से खुलता है। 4x4 वाहनों को अनुमति, 37 हल्के मोटर वाहनों को प्रवेश की अनुमति: बीआरओ
Mar 20, 2024, 9:00 PM IST

खराब मौसम के कारण पीएम मोदी की 21-22 मार्च की भूटान यात्रा स्थगित की गई: विदेश मंत्रालय
Mar 20, 2024, 6:39 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
Mar 20, 2024, 5:22 PM IST

अब्दुल खालिक ने वापस लिया अपना इस्‍तीफा

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले असम के बारपेटा से लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
Mar 20, 2024, 5:05 PM IST

पेपर लीक के बाद BPSC TRE 3 की परीक्षा रद्द

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने पेपर लीक के आरोपों के बाद 15 मार्च को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 (टीआरई 3.0) रद्द कर दी है।
Mar 20, 2024, 4:00 PM IST

बिहार: पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय

बिहार से बड़ी सियासी उथल पुथल देखने को मिलती है। पूर्व सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है।
Mar 20, 2024, 2:52 PM IST

मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया पीएम पर आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लद्दाख में लोगों ने संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग की है। मगर बाकी की गारंटियों की तरह ही संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की 'मोदी की गारंटी' नकली और चाइनीज है।
Mar 20, 2024, 1:43 PM IST

अमित शाह ने कहा

अमित शाह ने 'शक्ति' वाले बयान पर राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस देश की महिलाएं पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं।
Mar 20, 2024, 12:50 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब हम AI तकनीक से जुड़े एक नए युग में हैं। पीएम ने कहा, AI का सहारा लेकर हर भाषा में लोगों तक अपनी बात पहुंचाता हूं।
Mar 20, 2024, 12:04 PM IST

तमिलिसाई सुंदरराजन भाजपा में शामिल हुईं

तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद तमिलिसाई सुंदरराजन फिर से भाजपा में शामिल हो गईं।
Mar 20, 2024, 11:25 AM IST

DMK ने जारी की 11 प्रत्याशियों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर DMK ने 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कानिमोझी को थूथुकुडी से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
Mar 20, 2024, 11:04 AM IST

AIADMK ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट

AIADMK ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
Mar 20, 2024, 8:25 AM IST

ABVP के मशाल जुलूस में 1500 से ज्यादा छात्र हुए शामिल

JNU Elections: जेएनयू में एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस, 1500 से ज्यादा छात्र हुए शामिल
Mar 20, 2024, 8:24 AM IST

रंगभरी एकादशी की पूजा विधि , महत्व और इस दिन क्या ना करें?

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है। इसे आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
Mar 20, 2024, 8:23 AM IST

पीएम मोदी आज स्टार्टअप महाकुंभ को करेंगे संबोधित

Today in Politics: पीएम मोदी आज स्टार्टअप महाकुंभ को करेंगे संबोधित
Mar 20, 2024, 8:22 AM IST

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली HC में आज सुनवाई

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली HC में आज सुनवाई, ED के समन को दी है चुनौती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+