Today in Politics: पीएम मोदी आज स्टार्टअप महाकुंभ को करेंगे संबोधित

Today in Politics 20th March: आज पीएम मोदी स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधित करेंगे। इस स्टार्टअप महाकुंभ में कई उद्यमी और निवेशक शामिल होने वाले हैं, इस बारे में खुद पीएम मोदी ने ही सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर जानकारी दी है।

Today in Politics

अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है कि ' सुबह 10:30 बजे, मैं स्टार्टअप महाकुंभ में बोलूंगा, एक ऐसा मंच जो स्टार्टअप जगत के हितधारकों, इनोवेटर्स और उभरते उद्यमियों को एक साथ लाता है। स्टार्टअप की दुनिया में भारत की प्रगति पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व रही है।'

केजरीवाल की याचिका पर आज दिल्ली HC में सुनवाई होगी

जहां पीएम मोदी का ये कार्यक्रम है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज दिल्ली HC में सुनवाई होगी। आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल आबकारी नीति मामले में ED की ओर से जारी समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हैं, मालूम हो कि ईडी अब तक सीएम केजरीवाल को 9 समन भेज चुकी है।

Recommended Video

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधित किया

    पहले चरण की अधिसूचना आज होगी जारी

    आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। मालूम हो कि पहले फेज का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होने वाले हैं। जो भी उम्मीदवार इस फेज के लिए हैं, वो सभी 27 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे, इन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लेने की छूट होगी।

    महाराष्ट्र को लेकर आज NDA दलों की मीटिंग

    तो वहीं आज महाराष्ट्र में NDA दलों की मीटिंग होने वाली है, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज की इस बैठक में सीट शेयरिंग की चर्चा होगी। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज ठाकरे भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके खाते में मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+