JNU Elections: जेएनयू में एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस, 1500 से ज्यादा छात्र हुए शामिल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में मंगलवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मशाल जुलूस निकला। एबीवीपी के इस मशाल जुलूस में 1500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव से पहले अभियान के तहत जुलूस का आयोजन किया गया था। मशाल जुलूस जेएनयू के गंगा ढाबा से शुरू होकर चंद्रभागा हॉस्टल तक गया, जिसमें जेएनयू के विभिन्न विभागों के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया।
यह भी देखें: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की हत्या, सुनसान जंगल में लावारिश कार में मिला शव, इस साल का 9वां मामला

ABVP JNU Mashaal Juloos

भारत माता यात्रा में शामिल एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी उमेश चंद्र अजमीरा, उपाध्यक्ष प्रत्याशी दीपिका शर्मा, सचिव प्रत्याशी अर्जुन आनंद और संयुक्त सचिव प्रत्याशी गोविंद दांगी के नेतृत्व में मशाल मार्च निकाला गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों से जेएनयू परिसर गूंज उठा।

Recommended Video

      JNU Elections: जेएनयू में एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस, 1500 से ज्यादा छात्र हुए शामिल

      जेएनयू इकाई के एबीवीपी सचिव, विकास पटेल ने कहा, "आज हमने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में गंगा ढाबा से चंद्रभागा छात्रावास तक एक विशाल मशाल जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस मशाल जुलूस में उमड़ी भीड़ से यह स्पष्ट है कि वामपंथियों का जेएनयू से सफाया होने जा रहा है और विद्यार्थी परिषद जेएनयू छात्र संघ चुनाव में सभी चार सीटों पर ताकत के साथ आ रही है।"
      यह भी देखें: JNU Elections 2024: 4 साल बाद जेएनयू में होने जा रहे हैं छात्र संघ चुनाव, चेक करें डेट, गाइडलाइन भी जानिए

      शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एबीवीपी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के अलावा 42 काउंसलर पदों के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इन 42 काउंसलर का चुनाव 16 स्कूलों और कई विशेष संयुक्त केंद्रों में होगा। राष्ट्रपति पद की बहस 20 मार्च को होनी है और चुनाव 22 मार्च को होने हैं।
      यह भी देखें: 'वामपंथियों को सरेआम...', आखिर इस खूबसूरत हसीना को क्यों कही ये बात? क्यों मचा है JNU में बवाल?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+