LIVE: खून और खेल साथ-साथ कैसे चल रहे हैं: संजय सिंह

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है। शिंदे गुट का कहना है कि उद्धव ठाकरे को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Sep 14, 2025, 2:26 PM IST

IND vs PAK मैच से पहले खेल मंत्री के बयान से मचा हड़कंप!

IND vs PAK: 'पुलवामा से लेकर पहलगाम-पठानकोट तक', भारत-पाक मैच से पहले खेल मंत्री के इस बयान ने मचाया हड़कंप!
Sep 14, 2025, 2:26 PM IST

जस्टिस एम. सुंदर बने मणिपुर हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

कौन है जस्टिस एम. सुंदर? जो बने मणिपुर हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, पढ़ें पूरी प्रोफाइल
Sep 14, 2025, 2:25 PM IST

40 करोड़ की वजह से टूटने वाला था विराट-अनुष्का का रिश्ता?

Virat Kohli: क्या 40 करोड़ की वजह से टूटने वाला था विराट-अनुष्का का रिश्ता? क्यों किया था इंस्टा पर अनफॉलो?
Sep 14, 2025, 2:25 PM IST

खून और खेल साथ-साथ कैसे चल रहे हैं: संजय सिंह

भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने (पहलगाम) घटना को अंजाम दिया। फिर ऑपरेशन सिंदूर हुआ। हमारे जवानों और जनता ने अपनी जान गंवाई... जिस पाकिस्तान से आप लड़ रहे हैं, आपने खुद कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है...पीएम मोदी का बयान है कि आतंक और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते। फिर खून और खेल साथ-साथ कैसे चल रहे हैं: संजय सिंह
Sep 14, 2025, 2:24 PM IST

बीजेपी का रंग हर महीने बदलता रहता है: NCP नेता जयंत पाटिल

बीजेपी के नेता दो महीने पहले कह रहे थे कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे, और आज कह रहे हैं कि हम पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलेंगे। हर महीने उनका रंग बदलता रहता है, और इसी वजह से हमारी विदेश नीति लगातार विफल हो रही है, और दुनिया ने इसका अनुभव किया है: NCP नेता जयंत पाटिल
Sep 14, 2025, 12:59 PM IST

मैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बहिष्कार कर रहा हूं: मनोज तिवारी

मैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच के साथ-साथ एशिया कप का भी बहिष्कार कर रहा हूं क्योंकि मैं इसे नहीं देख सकता। यह समझना ज़रूरी है कि यह सिर्फ़ एक खेल है; यह ज़िंदगी नहीं है। हम इंसानी ज़िंदगी की तुलना खेलों से कर रहे हैं; ऐसा कभी नहीं होना चाहिए: मनोज तिवारी
Sep 14, 2025, 12:24 PM IST

रनवे पर क्यों लगा इमरजेंसी ब्रेक? डिंपल भी फ्लाइट थी में सवार

IndiGo Flight:लखनऊ एअरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा!रनवे पर क्यों लगा इमरजेंसी ब्रेक?डिंपल यादव भी फ्लाइट थी में सवार
Sep 14, 2025, 12:24 PM IST

सारा जहर निगल जाता हूं: पीएम मोदी

मुझे कितनी ही गालियां दे, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं... लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप लोग मुझे बताएं, क्या भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित करने का मेरा निर्णय सही है या गलत? क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए किया गया अपमान सही है या गलत?: PM मोदी
Sep 14, 2025, 12:16 PM IST

डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार...

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बड़ा हादसा टल गया। पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा एक्सीडेंट टल गया है। रनवे पर इस विमान ने पूरी रफ्तार पकड़ ली थी लेकिन उड़ान नहीं भर सका। इस विमान पर अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी सवार थीं।
Sep 14, 2025, 11:42 AM IST

इस मुस्लिम नेता ने की है हिंदू लड़की से शादी

BJP के इस मुस्लिम नेता ने की है हिंदू लड़की से शादी,बस में शुरू हुई थी लवस्टोरी, 9 साल तक किया शादी का इंतजार
Sep 14, 2025, 11:41 AM IST

आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए: कपिल पांडे

कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया को सलाह दी, 'हमें इस मैच में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए।'
Sep 14, 2025, 10:07 AM IST

10 लाख का इनामी टीएसपीसी उग्रवादी शशिकांत मारा गया

आज सुबह लगभग 7 बजे कोबरा, जेजे और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम के साथ काश और बंशी खुर्द जंगल (मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र का सीमावर्ती क्षेत्र) के बीच हुई मुठभेड़ के बाद 10 लाख रुपये के इनामी टीएसपीसी उग्रवादी शशिकांत और उसके दस्ते के सदस्यों का शव बरामद किया गया। तलाशी अभियान में पुलिस ने एक इंसास राइफल भी बरामद की। तलाशी अभियान जारी है: झारखंड पुलिस
Sep 14, 2025, 9:37 AM IST

Nano Banana ट्रेंड के बेहतरीन प्रांप्ट, बनाएं अपना AI अवतार!

नैनो बनाना ट्रेंड के पीछे पगलाए लोग! किन प्रांप्ट से बन रहे बेहतरीन पोर्ट्रेट?
Sep 14, 2025, 9:37 AM IST

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच फ्री में कैसे देखें?

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच फ्री में कैसे देखें, मोबाइल में ही छुपा है इसका राज़, क्या है पूरा प्रोसेस
Sep 14, 2025, 9:36 AM IST

जन्मदिन पर आज नहीं चलेगा सूर्या का बल्ला?

Suryakumar Yadav Birthday: जन्मदिन पर आज नहीं चलेगा सूर्या का बल्ला? पाकिस्तान के खिलाफ डरावना है रिकॉर्ड
Sep 14, 2025, 9:36 AM IST

जैस्मिन लंबोरिया ने ताबड़तोड़ पंच से रचा इतिहास

जैस्मिन लंबोरिया ने ताबड़तोड़ पंच से रचा इतिहास, जीता वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
Sep 14, 2025, 9:36 AM IST

Hindi Diwas 2025 Slogan: 'हिंदी हमारी धड़कन है'

Hindi Diwas 2025 Slogan: 'हिंदी हमारी धड़कन है', अपनों को भेजें खास स्लोगन
Sep 14, 2025, 9:35 AM IST

हमारे नैतिक मूल्य और मानवता कहां हैं: समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन

पहलगाम में 26 लोगों की जान चली गई, हमारी बहनों और बेटियों की शादीशुदा ज़िंदगी बर्बाद हो गई, उनकी आंखों के आँसू अभी सूखे भी नहीं हैं, और हम उनके (पाकिस्तान) साथ एक दोस्ताना मैच खेलना चाहते हैं। चाहे ये कोई भी टूर्नामेंट हो, क्या ये उचित है? हमारा देश उन शहीदों के साथ खड़ा है जो आतंकवादियों द्वारा मारे गए। हम सभी जानते हैं कि वो आतंकवादी कहां से आए थे, मैच उनके साथ खेले जाते हैं जो हमारे दोस्त हैं, हमारे नैतिक मूल्य और मानवता कहां हैं: समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन
Sep 14, 2025, 9:32 AM IST

शिंदे ने बोला ठाकरे पर हमला

उद्धव ठाकरे ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को भारतीय सैनिकों के बलिदान का अपमान बताया था जिस पर शिंदे गुट ने कहा कि उन्हें ये बात कहने का कोई अधिकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+