जैस्मिन लंबोरिया ने ताबड़तोड़ पंच से रचा इतिहास, जीता वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
Jaismine Lamboria: जैस्मिन लंबोरिया ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। लिवरपूल में खेले गए फाइनल में उन्होंने 57 किलो वज़न वर्ग में पोलैंड की जूलिया स्जेरेमेटा को हराया, जो पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इस जीत के साथ जैस्मिन इस टूर्नामेंट में भारत की पहली गोल्ड मेडलिस्ट बनी हैं।
अब जैस्मिन से देश को काफी उम्मीदें हैं, और आने वाले समय में वो भारतीय बॉक्सिंग की सबसे बड़ी चेहरों में से एक बन सकती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 24वां जन्मदिन मनाया है। जैस्मिन का जन्म 30 अगस्त 2001 को हरियाणा के भिवानी में हुआ था। दिलचस्प बात ये है कि वो महान मुक्केबाज़ हवा सिंह की परपोती हैं।

खेल जैस्मिन के खून में है, उनको शुरुआती ट्रेनिंग उनके चाचा संदीप सिंह और परविंदर सिंह ने दी है, ये दोनों खुद राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन रह चुके हैं। यही कारण है कि जैस्मिन ने बचपन से ही रिंग में अपना जुनून और जज़्बा दिखाना शुरू कर दिया था।
जैस्मिन ने जीत के बाद कहा कि इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, मैं वर्ल्ड चैंपियन बनकर बेहद खुश हूं। पेरिस 2024 में जल्दी बाहर हो जाने के बाद मैंने खुद को दूर ले जाकर शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी तकनीक पर काम किया। ये एक साल की लगातार मेहनत का नतीजा है, जो आज जाकर रंग लाया है।












Click it and Unblock the Notifications