Suryakumar Yadav Birthday: जन्मदिन पर आज नहीं चलेगा सूर्या का बल्ला? पाकिस्तान के खिलाफ डरावना है रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav Birthday: आज एशिया कप में सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। करोड़ों फैंस की नजरें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हैं, जहां हर रन और हर विकेट एक जश्न बनेगा। दोनों टीमों के बीच हमेशा की तरह रोमांच और तनाव भरपूर रहेगा, लेकिन इस बार टीम इंडिया के लिए जश्न मनाने की एक और वजह होगी। यह जश्न शायद मैच जीतने के बाद देखने को मिले।

टीम इंडिया की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव (35) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, और उनका इरादा मैदान पर इसे यादगार बनाने का है। अपने आक्रामक बल्लेबाज़ी अंदाज़ और शांत नेतृत्व शैली से सूर्या पहले ही फैंस के दिल जीत चुके हैं। अब सभी की उम्मीदें हैं कि वो जन्मदिन के दिन एक शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाएं और इस दिन को और भी खास बना दें।

suryakumar yadav birthday

हालांकि सूर्यकुमार यादव के रन आने मुश्किल लग रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ उनके आंकड़े डरावने हैं। अगर उसी पैटर्न से आज उनका प्रदर्शन रहेगा, तो उनका जन्मदिन फीका भी पड़ सकता है। सूर्यकुमार यादव ने हर टीम की धुनाई की है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चमका है।

Suryakumar Yadav का पाक के खिलाफ रिकॉर्ड

हैरानी की बात है कि पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं रहा। पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने सिर्फ 64 रन बनाए हैं, औसत 12.8 और स्ट्राइक रेट रहा है और 118.52 के स्ट्राइक रेट से ये रन आए हैं।

हालांकि ये आंकड़े उनकी असली काबिलियत को नहीं दर्शाते, लेकिन आज के बड़े मुकाबले में वो जरूर कुछ खास करने की कोशिश करेंगे, वह मैच का रुख पलटने वाली एक बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे।

Suryakumar Yadav के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े

पाकिस्तान के खिलाफ सूर्या के आंकड़े उनके पूरे करियर के रिकॉर्ड से काफी नीचे है। करियर में सूर्यकुमार यादव ने 167 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए हैं, उन्होंने 84 मुकाबले खेलते हुए कुल 2605 रन बनाए हैं। आज जन्मदिन को वह निश्चित रूप से खास बनाने का प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+