IndiGo Flight:लखनऊ एअरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा!रनवे पर क्यों लगा इमरजेंसी ब्रेक?डिंपल यादव भी फ्लाइट थी में सवार
IndiGo Flight Aborts Takeoff: लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले बड़ी मुश्किल में फंस गई। रनवे पर तेज़ रफ्तार से दौड़ रहा विमान अचानक रुक गया और सभी यात्रियों की सांसें थम सी गईं। इस फ्लाइट में कुल 151 यात्री सवार थे, जिनमें समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी शामिल थीं।
अगर पायलट ने सही समय पर इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाया होता, तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी घटना सेकंड्स के खेल जैसी थी। पायलट के फैसले ने बड़ा हादसा टाल दिया। घटना के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। इस बीच एयरपोर्ट का संचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा।

टेकऑफ से पहले लगी इमरजेंसी ब्रेक
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10:55 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए रनवे पर दौड़ रही थी। तभी पायलट को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन पायलट ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रनवे पर ही रोक दिया।
ये भी पढ़ें: Air India Express की खुली पोल! चील की टक्कर ने फ्लाइट पर लगा ब्रेक, अटकी 176 यात्रियों की सांसें
सभी यात्री सुरक्षित
इस दौरान यात्रियों में हलचल जरूर हुई, लेकिन एयरलाइन स्टाफ और पायलट की सतर्कता से सभी सुरक्षित रहे। किसी यात्री को चोट नहीं आई। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि पायलट का त्वरित निर्णय और टीमवर्क ने बड़ा हादसा होने से रोक दिया।
दूसरी फ्लाइट से भेजे गए यात्री
इंडिगो एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान उड़ान नहीं भर सका। सभी यात्रियों को तुरंत दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट किया गया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली रवाना कर दिया गया।
थोड़ी देर रुका संचालन
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, इस घटना के कारण कुछ समय के लिए संचालन प्रभावित हुआ। हालांकि थोड़ी ही देर बाद सबकुछ सामान्य कर दिया गया। फ्लाइट को मूल रूप से सुबह 11:00 बजे उड़ान भरनी थी और इसे 12:10 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते टाइम टेबल बिगड़ गया।
ये भी पढ़ें: पटना और गयाजी से सप्ताह में दो दिन इंटरनेशनल रूट पर फ्लाइट होंगी, बिहार सरकार ने रखी शर्त
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications