IND vs PAK: 'पुलवामा से लेकर पहलगाम-पठानकोट तक', भारत-पाक मैच से पहले खेल मंत्री के इस बयान ने मचाया हड़कंप!
Asia Cup 2025, IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच को लेकर देश में जोरदार बहस छिड़ गई है। आज जब क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तब एक पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा खेल मंत्री के बयान ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।
भारत की तरफ से खेल चुके और पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Asia Cup 2025: पूरे एशिया कप का बहिष्कार
मनोज तिवारी ने सीधे तौर पर कहा है कि वह भारत-पाकिस्तान मैच के साथ-साथ पूरे एशिया कप का भी बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल और आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों और पहलगाम हमले में मारे गए बेगुनाह नागरिकों को बताया। तिवारी ने कहा कि 'मैं इस मैच को नहीं देख सकता।'
IND vs PAK: 'खेल और जिंदगी की तुलना नहीं की जा सकती'
अपने बयान में उन्होंने कई आतंकी हमलों, जैसे पुलवामा, पठानकोट और पहलगाम का जिक्र किया और कहा कि कोई भी भारतीय इन्हें भूला नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होना चाहिए। तिवारी के अनुसार, 'यह सिर्फ एक खेल है, जिंदगी नहीं है।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम इंसानी जिंदगियों की तुलना खेल से कर रहे हैं, जो कि नहीं किया जाना चाहिए।
एक खिलाड़ी और खेल मंत्री होने के बावजूद, उनका यह बयान बेहद भावुक है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं या आतंकी हमलों में मारे गए हैं, उनके परिवार ही असली दर्द को समझ सकते हैं। इसी वजह से मनोज तिवारी को लगता है कि यह मैच नहीं होना चाहिए था। उनका यह बयान मैच को लेकर चल रहे उत्साह और देशभक्ति की भावना के बीच एक नया और गंभीर पहलू सामने लाता है।
IND vs PAK: शहीद की पत्नी ने भी किया मैच का विरोध
एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाक मैच को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था, हालांकि कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से मना कर दिया और कहा कि मैच को न रोका जाए। इस बीच पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने इस मैच के आयोजन पर तीखा विरोध जताया है।
IND vs PAK: आतंकी हमले के पीड़ित परिवार की भावुक अपील
ऐशन्या द्विवेदी ने बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेटरों और प्रायोजकों पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि देश 26 परिवारों के दर्द को भूल गया है। उन्होंने News18 से बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि बीसीसीआई उन 26 परिवारों के प्रति संवेदनशील नहीं है...हमारे क्रिकेटर क्या कर रहे हैं? कहा जाता है कि क्रिकेटर राष्ट्रवादी होते हैं...लेकिन 1-2 खिलाड़ियों को छोड़कर किसी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के लिए आगे बढ़कर कुछ नहीं कहा। बीसीसीआई बंदूक की नोक पर उनसे नहीं खिला सकती।'
IND vs PAK: मैच से मिलने वाले रेवेन्यू पर भी सवाल
विदेशी फंडिंग का आरोप ऐशन्या ने मैच से मिलने वाले रेवेन्यू पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे जो पैसा आएगा, पाकिस्तान उसका इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करेगा। उन्होंने लोगों से इस मैच का बहिष्कार करने और टीवी न चलाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications