Virat Kohli: क्या 40 करोड़ की वजह से टूटने वाला था विराट-अनुष्का का रिश्ता? क्यों किया था इंस्टा पर अनफॉलो?
Virat Kohli: आज एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है लेकिन इस मैच को लेकर फैंस के बीच में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, जिसकी वजह से इस मैच के टिकट ज्यादा नहीं बिके , जबकि आमतौर पर ऐसा होता नहीं है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है विराट कोहली।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दावा किया है कि 'विराट कोहली इस मैच में नहीं है, ऐसा दशकों बाद हुआ है कि भारत-पाकिस्तान के मैच में विराट कोहली ना हो, ये एक बड़ा कारण है मैच के स्लो टिकट बिकने का।'

फिलहाल इन दावों में कितनी सच्चाई है, ये तो कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसमें कोई शक नहीं विराट कोहली के फैंस बहुतायत में हैं और शायद इसी कारण वो गूगल पर ट्रेंड भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
जब उड़ी थी Virat Kohli-अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबर
तो चलिए इसी बात पर आपको कोहली से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताते हैं, जब सोशल मीडिया की वजह से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच में ब्रेकअप हो गया था और ये कहा गया था कि दोनों अब एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखेंगे।काफी दिनों तक इस बारे में बातें होती रही थीं।
विराट-अनुष्का इंस्टा पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया था
दरअसल ये किस्सा है साल 2016 का, उन दिनों विराट कोहली और अनुष्का के प्रेम-प्रसंगों से न्यूज मीडिया भरा रहता था लेकिन उस वक्त अचानक से खबर आई कि विराट कोहली और अनुष्का दोनों ने इंस्टा पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनके बीच जो कुछ भी था वो खत्म हो चुका है, जिसको लेकर फैंस में काफी खलबली मच गई थी।

अनुष्का ने विराट कोहली के प्रपोजल को ठुकरा दिया था!
लोगों ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया कि विराट ने अनुष्का को प्रपोज किया था लेकिन अनुष्का ने उन्हें मना कर दिया था, जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा हुआ और फिर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।
40 करोड़ का नुकसान था Virat Kohli के गुस्से की वजह?
फिर इसके बाद खबर आई कि विराट-अनुष्का के ब्रेकअप का कारण पैसा है, दरअसल ऐसा कहा जा रहा था कि अनुष्का की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी, उसमें उन्हें 40 करोड़ का नुकसान हुआ था, ये पैसे विराट कोहली के थे, जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। विराट के बिहेवियर से परेशान होकर अनुष्का ने उनसे बात करनी ही बंद कर दी थी और विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।
सलमान खान के साथ 'सुल्तान' में बिजी थी अनुष्का शर्मा
हालांकि बाद में ये कहा गया कि विराट अपने ऑस्ट्रेलिया टूर पर अनुष्का को साथ ले जाना चाहते थे लेकिन अनुष्का उन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में बिजी थी, उन्होंने जाने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से कोहली उनसे नाराज हुए थे और इंस्टा पर अनफॉलो किया था, जिस पर हल्ला मच गया कि दोनों के रास्ते अलग हो गए, हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा और ना ही कोई सफाई पेश की।

साल 2017 में विराट-अनुष्का ने की इटली में शादी
वक्त बीता और साल 2017 में अचानक खबर आई कि दोनों ने गुपचुप तरीके से इटली में परिवारवालों के बीच में शादी कर ली। जिसके बाद सारी ब्रेकअप की सभी खबरों पर पानी फिर गया था। आज दोनों दो बच्चों के मम्मी-पापा हैं। साल 2021 में अनुष्का ने बेटी और साल 2024 में बेटे को जन्म दिया। अनुष्का और विराट दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं और इसी कारण आज तक दोनों के बच्चों की शक्ल किसी ने नहीं देखी है।













Click it and Unblock the Notifications