Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP के इस मुस्लिम नेता ने की है हिंदू लड़की से शादी,बस में शुरू हुई थी लवस्टोरी, 9 साल तक किया शादी का इंतजार

BJP Shahnawaz Hussain Love Story: बिहार के राजनेताओं की लवस्टोरी की लिस्ट में आज नंबर है उस लोकप्रिय नेता का, जो अपनी मधुर मुस्कान और लाजवाब अंदाज से विरोधियों को चारों खाने चित्त कर देता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सैयद शाहनवाज हुसैन की, जो कि भाजपा के मशहूर नेताओं में से एक हैं। साल 2001 में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले शाहनवाज हुसैन के मुरीद देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी थे।

उन्होंने किसी कार्यक्रम में पहली बार शाहनवाज को बोलते हुए सुना था और उसके बाद उन्होंने कहा था कि 'इस लड़के में बड़े-बड़ों की छुट्टी करने का दम है।' उन्होंने शाहनवाज हुसैन को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि 'अपनी इस बेबाकी को कभी भी कम ना होने देना।'

Shahnawaz Hussain

बिहार के सुपौल में हुआ है Shahnawaz Hussain का जन्म

12 दिसंबर 1968 को बिहार के सुपौल में सैयद नासिर हुसैन और नसीमा खातून के घर जन्मे शाहनवाज हुसैन ने पूसा, दिल्ली से इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) में डिप्लोमा किया है। साल 1986 में एक दिन कॉलेज जाते वक्त उनकी नजर बड़ी -बड़ी आंखों और लंबे बालों वाली एक बेहद ही सुंदर कन्या पर पड़ी, जिसे वो देखते ही रह गए, हालांकि उन्होंने उसे दूर से देखा था जबकि लड़की ने उनकी तरफ देखा तक नहीं था, वो तो अपनी ही धुन में ही खोई हुई थी।

Shahnawaz Hussain

DTC की 740 नंबर की बस में शुरू हुई Love Story

लेकिन कहते हैं ना कि किस्मत में जिसे मिलना होता है, वो मिल ही जाता है। उस वक्त शाहनवाज हुसैन DTC की 740 नंबर की बस से कॉलेज जाते थे, एक दिन उसी बस में वो लड़की चढ़ी, जिसे शाहनवाज हुसैन देखने के बाद भूल नहीं पा रहे थे, उनके आश्चर्य का ठिकाना ही नहीं रहा। बस में काफी भीड़ थी, उस लड़की को जगह नहीं मिली थी, ऐसे में शाहनवाज हुसैन ने अपनी सीट उसे दे दी और वो लड़की उन्हें Thank You बोलकर उस सीट पर बैठ गई।

मुझे वो पंसद है लेकिन मैं तो उसका नाम तक नहीं जानता: Shahnawaz Hussain

शाहनवाज हुसैन ने पहली बार उस दिन उस लड़की की आवाज सुनी। खैर सीट देने और Thank You का ये सिलसिला रोज होने लगा, जिसके बाद शाहनवाज हुसैन के दोस्तों को शक होने लगा कि ये इत्तफाक नहीं बात कुछ और है। शाहनवाज हुसैन से जब उनके दोस्तों ने पूछा कि आखिर माजरा क्या है? तो इस पर शाहनवाज हुसैन ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'मुझे वो पंसद है लेकिन मैं तो उसका नाम तक नहीं जानता।' इस पर उनके दोस्तों ने उनकी मदद करने का वादा किया।

एयरफोर्स ऑफिसर हीरानंद शर्मा की बेटी हैं रेणु

अगले दिन जब वो लड़की बस में चढ़ी तो शाहनवाज हुसैन के दोस्त ने अपनी सीट छोड़ दी और उन्हें बैठने के लिए कहा, उस दिन पहली बार उस लड़की और शाहनवाज हुसैन के बीच में बातचीत शुरू हुई, जिसमें उन्हें पता चला कि जिससे वो पहली नजर में दिल लगा बैठे हैं, उसका नाम रेणु शर्मा है और वो एयरफोर्स ऑफिसर हीरानंद शर्मा की बेटी हैं और पूसा कॉलेज में हायर सेकेंडरी की पढ़ाई कर रही हैं।' इस बातचीत के बाद जो शाहनवाज हुसैन, जो अभी तक रेणु शर्मा की सूरत पर फिदा थे, अब उनकी आवाज के भी फैन बन गए।

शादी में थी धर्म की रूकावट (Love Story)

बस और कॉलेज का सिलसिला यूं चलता रहा, शाहनवाज हुसैन और रेणु अब दोस्त बन चुके थे और इसी बीच रेणु का जन्मदिन आया और उस दिन शाहनवाज हुसैन ने ग्रीटिंग कार्ड के जरिए अपने दिल की बात रेणु से कह दी, हालांकि उन्होंने उस वक्त ना तो 'हां' की और ना ही 'नो' कहा क्योंकि उन्हें भी एहसास हो गया था कि वो भी शाहनवाज हुसैन को पसंद करने लगी हैं।

लेकिन धर्म की रूकावट बहुत बड़ी थी, हालांकि शाहनवाज हुसैन और रेणु में मित्रता यथावत रही लेकिन रेणु ने एक दिन हिम्मत करके अपने मन की बात और डर दोनों ही शाहनवाज हुसैन से कह दी।

Shahnawaz Hussain

घरवालों की मर्जी के बिना शादी नहीं करेंगे: Shahnawaz Hussain

शाहनवाज हुसैन ने उनसे वादा किया कि वो घरवालों की मर्जी के बिना शादी नहीं करेंगे लेकिन उनके अलावा वो किसी और को अपनी दुल्हन बना नहीं सकते। रेणु के मन में ये बातें घर कर गईं, हालांकि उनके घरमें जब इस बारे में पता चला तो तूफान आ गया, लेकिन शाहनवाज हुसैन के प्रेम ने उन्हें हिम्मत दी।

कुछ ऐसा ही हाल शाहनवाज हुसैन के घर पर भी था। दोनों को अपने घरवालों को मनाने में पूरे 9 साल लग गए। आपको बता दें कि इन दोनों की शादी में अहम रोल साध्वी उमा भारती ने निभाया, जिन्हें कि शाहनवाज हुसैन अपनी बड़ी बहन मानते हैं।

Shahnawaz Hussain

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई Shahnawaz Hussain और रेणु शर्मा की शादी

दोनों ने घरवालों को उमा भारती ने काफी समझाया जिसके बाद शाहनवाज हुसैन और रेणु शर्मा की शादी 1994 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई।

शादी के बाद भी दोनों लोगों को अपने घरवालों की बेरूखी झेलनी पड़ी लेकिन सुंदर हमसफर की तरह इन दोनों ने हर मुश्किल का सामना बखूबी किया और आज अपने जीवन में काफी खुश हैं। इस शादी से उनको दो बेटे आदिल और अरबाज हैं, दोनों को लोग आइडियल कपल कहलाते हैं।

Shahnawaz Hussain

एक नजर Shahnawaz Hussain के अब तक के सफर पर...

  • शाहनवाज हुसैन का जन्म 12 दिसंबर 1968 को बिहार के सुपौल में हुआ था।
  • शाहनवाज हुसैन ने बीएसएसई, सुपौल और आईटीआई, पूसा, दिल्ली से इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) में डिप्लोमा किया है।
  • शाहनवाज हुसैन ने 1999 में किशनगंज निर्वाचन क्षेत्र से 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • उन्हें तीसरे वाजपेयी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने अलग-अलग समय पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, युवा मामले एवं खेल और मानव संसाधन विकास जैसे विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
  • उन्हें 2001 में कोयला मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया।
  • सितंबर 2001 में उन्हें नागरिक उड्डयन विभाग के साथ कैबिनेट मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया था।
  • शाहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
  • वर्तमान में शाहनवाज हुसैन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+