LIVE: मालेगांव विस्फोट मामला: 7 लोगों और एनआईए को नोटिस जारी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा है, जिससे काफी नुकसान हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आज गृहमंत्री अमित शाह रोहतास और बेगूसराय की क्षेत्रीय बैठकों में भाग लेंगे, बिहार चुनाव के मद्देनजर ये मीटिंग काफी अहम है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar

LIVE Feed
Sep 18, 2025, 1:10 PM IST

7 लोगों और एनआईए को नोटिस जारी

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मृतक पीड़ितों की अपील सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है और प्रतिवादियों, एनआईए और 7 बरी किए गए आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं। मामले की सुनवाई 6 सप्ताह बाद के लिए स्थगित कर दी गई है।
Sep 18, 2025, 12:29 PM IST

राहुल गांधी के आरोप निराधान: EC

राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। जनता का कोई भी सदस्य ऑनलाइन किसी भी वोट को डिलीट नहीं कर सकता: EC
Sep 18, 2025, 12:27 PM IST

राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बातें

Rahul Gandhi PC: वोट डिलीट, दलित-OBC टारगेट पर, EC को अल्टीमेटम, राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बातें
Sep 18, 2025, 12:27 PM IST

कौन है गोडाबाई?जिनके नाम से डिलीट हुए 12 वोट

Rahul Gandhi PC: कौन है गोडाबाई? जिनके नाम से डिलीट हुए 12 वोट, राहुल गांधी ने PC में दिखाई वीडियो
Sep 18, 2025, 12:26 PM IST

हमें लोकतंत्र, संविधान और अपने देश के लिए लड़ने की ज़रूरत है: प्रियंका गांधी

मैं सभी से उनकी (राहुल गांधी) प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने का आग्रह करती हूँ क्योंकि आपको समझना चाहिए कि हमारे देश में क्या हो रहा है। और चुनाव आयोग हमारे देश में चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने और लोकतंत्र को चुनौती देने के लिए सांठगांठ कर रहा है। हमें लोकतंत्र, संविधान और अपने देश के लिए लड़ने की ज़रूरत है: प्रियंका गांधी
Sep 18, 2025, 11:36 AM IST

महाराष्ट्र के राजौरा में जोड़े गए फर्जी वोट

महाराष्ट्र के राजौरा में जोड़े गए फर्जी वोट, राहुल गांधी का दावा
Sep 18, 2025, 11:14 AM IST

'प्रधानमंत्री मोदी देश को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे'

इस खुलासे के बाद प्रधानमंत्री मोदी देश को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे, 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान राहुल ने आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई: राहुल गांधी
Sep 18, 2025, 11:05 AM IST

चुनावों में धांधली की जा रही है: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और स्थापित करने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है।"
Sep 18, 2025, 10:35 AM IST

कुर्सी की पेटी बांध लीजिए...

कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, राहुल गांधी की पीसी से पहले कांग्रेस का Tweet
Sep 18, 2025, 9:35 AM IST

दिल्ली में आश्रम के पास पुलिस की गाड़ी से हादसा, एक की मौत

दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Sep 18, 2025, 9:03 AM IST

चमोली के नंदानगर में बादल फटा

उत्तराखंड में यहां फिर फटा बादल, कई भवनों को नुकसान, 5 लापता, प्रशासन की टीमें रवाना
Sep 18, 2025, 9:03 AM IST

आज फिर से 999 का महासंयोग? क्या आने वाली है तबाही?

999 Mahasanyog 2025: एक महीने में दूसरी बार 999 का महासंयोग? क्या आने वाली है बड़ी तबाही?
Sep 18, 2025, 9:03 AM IST

राहुल गांधी आज कर रहे हैं प्रेस कान्‍फ्रेंस

Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी आज कर रहे हैं प्रेस कान्‍फ्रेंस, क्‍या फोड़ेंगे नया बम, क्‍या करेंगे खुलासा?
Sep 18, 2025, 9:02 AM IST

'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं'

मैं अपनी और अपने परिवार की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूँ। जैसा उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था, वैसा ही उन्होंने अपराधियों को ढूंढ निकाला और कड़ी कार्रवाई की। मैंने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फ़ोन पर बात की और उन्हें धन्यवाद दिया क्योंकि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस भयमुक्त समाज के सपने को पूरी तरह साकार कर रही है:दिशा पटानी के पिता और सेवानिवृत्त सीओ जगदीश
Sep 18, 2025, 9:00 AM IST

थोड़ी देर में राहुल गांधी फोड़ेंगे 'हाइड्रोजन बम'!

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार 'वोट चोरी' का मुद्दा उठा रहे हैं, आज 10 बजे वो फिर से एक पीसी करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+