Rahul Gandhi PC: वोट डिलीट, दलित-OBC टारगेट पर, EC को अल्टीमेटम, राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बातें

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (18 सितंबर) अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''मैं यहां एक बहुत बड़ा दावा करने जा रहा हूं, और यह कोई साधारण बात नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद किया है। मेरे पास इसका सबूत है, काला और सफेद, जिसे मैं दिखाऊंगा। ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करने वाले की रक्षा कर रहे हैं।''

सीधे शब्दों में समझें तो राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव आयोग के अधिकारी सत्ता पक्ष का बचाव कर रहे हैं और कांग्रेस इसके खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करते रहेगी। राहुल गांधी पहले भी इशारों में बड़े खुलासे की चेतावनी दे चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में अपनी "वोटर अधिकार यात्रा" के समापन कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस जल्द ही "हाइड्रोजन बम" जैसे धमाकेदार खुलासे करेगी। आइए जानें राहुल गांधी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या खुलासे किए हैं।

Rahul Gandhi Press Conference

Rahul Gandhi PC highlights: राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें?

1. राहुल गांधी बोले- 12 वोट हुए डिलीट

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एक कन्नड़ मतदाता का वोट जानबूझकर डिलीट कर दिया गया। उन्होंने उस वोटर को मंच पर बुलाया और अपनी बात रखने का मौका दिया। मतदाता ने बताया-"मेरे नाम से जुड़े करीब 12 लोगों के वोट काट दिए गए हैं। लेकिन इसकी जानकारी मुझे पहले कभी नहीं दी गई। न तो मैंने किसी को संदेश भेजा और न ही किसी को बुलाया।"

राहुल गांधी ने पहला उदाहरण देते हुए कहा, ''एक महिला का नाम है गोडाबाई। किसी ने उनके नाम पर फर्जी लॉगिन बनाकर 12 वोटरों को मतदाता सूची से डिलीट कर दिया और और भी वोट डिलीट करने की कोशिश की गई। हालांकि यह कोशिश बीच में ही रोक दी गई। खुद गोडाबाई को इस पूरी गड़बड़ी की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। अब ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल वोट डिलीट करने के लिए किया गया, वे कर्नाटक के नहीं थे। ये नंबर अलग-अलग राज्यों के थे।

राहुल गांधी ने दूसरा उदाहरण देते हुए कहा, ''इस सज्जन ने 14 मिनट में 12 मतदाताओं के नाम हटा दिए। उन्होंने 14 मिनट में 12 हटाए जाने वाले फॉर्म भरे। बबीता चौधरी उन वोटों में से एक हैं जिन्हें सूर्यकांत ने हटाया है।''

राहुल गांधी ने कहा, ''यहीं से कई अहम सवाल खड़े होते हैं-आखिर ये मोबाइल नंबर किसके हैं? इन्हें किस तरह से इस्तेमाल किया गया? ये नंबर किस जगह से ऑपरेट हो रहे थे? वोटिंग प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने के लिए ओटीपी किसने जनरेट किया?मतलब साफ है-यह पूरा मामला सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक संगठित साजिश की ओर इशारा करता है।''

2. 'कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर किसी ने 6018 वोट डिलीट करने की कोशिश की'

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करते हुए कहा-"कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर किसी ने 6018 वोट डिलीट करने की कोशिश की। हमें यह नहीं पता कि 2023 के चुनाव में कुल कितने वोट हटाए गए थे, लेकिन ये आंकड़ा 6018 से कहीं ज्यादा है। बस इतनी बात है कि उन 6018 वोटों को डिलीट करते हुए पकड़ा गया और वह भी महज़ एक इत्तेफाक से।"

उन्होंने आगे समझाया कि हुआ ये कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने देखा कि उसके चाचा का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। जब उसने पता लगाया कि वोट किसने डिलीट किया तो सामने आया कि यह काम उसके पड़ोसी के नाम से हुआ है। लेकिन जब उसने पड़ोसी से पूछा, तो उसने साफ कहा कि उसने किसी का वोट डिलीट नहीं किया।

राहुल गांधी ने कहा कि "मतलब यह है कि न तो जिसने वोट डिलीट किया, उसे पता है, और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ, उसे इसकी जानकारी है। कोई और ताकत इस पूरे सिस्टम को हाईजैक कर रही थी और वोटों को गायब कर रही थी।"

3. 'वोट डिलीट करने की प्रक्रिया एक ऑटोमेटेड प्रोग्राम के जरिए चलाया गया'

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि वोट डिलीट करने की पूरी प्रक्रिया कोई साधारण काम नहीं था, बल्कि इसे एक ऑटोमेटेड प्रोग्राम के जरिए चलाया गया। उन्होंने कहा-"ऐसा प्रोग्राम चलाया गया जिसमें हर बूथ का पहला वोटर ही आवेदनकर्ता दिखाया गया। यह सबकुछ एक सेंट्रलाइज्ड तरीके से किया गया था, इसमें कोई शक नहीं है।"

राहुल गांधी ने आगे बताया कि सबसे ज़्यादा वोट जिन बूथों से डिलीट किए गए, वे सभी कांग्रेस के बूथ थे। उनके मुताबिक, टॉप 10 बूथ जिनमें सबसे अधिक वोट गायब किए गए, वो कांग्रेस को ही टारगेट करके चुने गए थे।

4. चुनाव आयोग (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा-"मैं चुनाव आयोग (CEC) ज्ञानेश कुमार पर एक गंभीर आरोप लगाने जा रहा हूं। मैं पूरे देश को काले-सफेद (स्पष्ट और ठोस) सबूत दिखाऊंगा कि भारत का चुनाव आयोग उन लोगों की रक्षा कर रहा है जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद किया है।"

राहुल गांधी ने आगे कहा कि वे यह भी बताएंगे कि किस तरीके से वोट जोड़े और हटाए जाते हैं, और यह पूरा खेल किस तकनीक से किया जाता है।

5. 'कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या वोट चोरी'

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम डिलीट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह काम संगठित तरीके से हुआ है और चुनाव आयोग को तुरंत इस पर रोक लगानी चाहिए।

गांधी ने साफ कहा-"मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को उन लोगों की रक्षा करना बंद करना होगा जो भारतीय लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अल्टीमेटम यह भी मांग रखी कि चुनाव आयोग एक हफ्ते के अंदर उन मोबाइल नंबरों और OTP का पूरा डेटा सार्वजनिक करे जिनका इस्तेमाल वोट डिलीट करने में हुआ। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि अगर यह डेटा सामने नहीं लाया गया, तो यह साफ हो जाएगा कि ग्यानेश कुमार वास्तव में लोकतंत्र को कमजोर करने वालों की ढाल बने हुए हैं।

6. 'ज्ञानेश कुमार कर्नाटक CID को एक हफ्ते के भीतर जवाब दें'

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम देते हुए कहा, "हम सलाह देते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी अपना काम करें और कर्नाटक CID को एक हफ्ते के भीतर जवाब दें। वरना देशवासी समझ जाएंगे कि आप संविधान के खिलाफ होने वाली हरकतों में शामिल हैं। युवा आपसे जवाब मांगेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+