Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी आज कर रहे हैं प्रेस कान्फ्रेंस, क्या फोड़ेंगे नया बम, क्या करेंगे खुलासा?
Rahul Gandhi press conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 सितंबर (गुरुवार) की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। राहुल गांधी ये प्रेस कान्फ्रेंस 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर नए खुलासे कर सकते हैं। हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो वोट अधिकार यात्रा में किए गए घोषित "हाइड्रोजन बम" वाले खुलासे को टाल दिया।
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पहले जिस "हाइड्रोजन बम" का संकेत दिया था, वह हरियाणा की मतदाता सूची से संबंधित था।

राहुल गांधी क्या करेंगे खुलासा?
गौरतलब है कि राहुल की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की वोटर लिस्ट पर भी काम कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा था कि राहुल हरियाणा या वाराणसी की मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं का खुलासा कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि यह खुलासा बिहार चुनाव के करीब आने पर किया जाएगा।
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची पर बात कर सकते हैं। उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच पांच महीने की अवधि में लाखों मतदाताओं की संख्या में वृद्धि को लेकर सवाल उठाए थे। इस बार उन्होंने नए तथ्यों के साथ अपनी बात रखी।
पहले प्रेस कान्फ्रेेंस में लगाया था ये आरोप
इससे पहले, 7 अगस्त को राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में अनियमितताएं थीं। राहुल गांधी ने इसे भाजपा सरकार और चुनाव आयोग द्वारा 'वोट चोरी' करार दिया था।
इस आरोप के बाद, राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली, जो एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ थी। राहुल आने वाले दिनों में भी चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications