Chamoli cloudbrust: उत्तराखंड में यहां फिर फटा बादल, कई भवनों को नुकसान, 5 लापता, प्रशासन की टीमें रवाना
Chamoli cloudbrust उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर फिर से देखने को मिला हैै। चमोली में फिर बादल फटने की जानकारी सामने आ रही है। नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव मे भारी बारिश के कारण कारण कई भवनों की नुकसान हुआ है। बारिश के कारण मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा है।
प्रारंभिक सुचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है घटना मे 05 लोग लापता है 02 को बचा लिया गया है। एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है। एनडीआरएफ भी गौचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी। मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी हैं।

चमोली में फिर से प्रकृति का कहर देखने को मिला है। नंदानगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है। कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैंं। कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचने के लिए पुलिस, प्रशासन को काफी चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है।
भारी बारिश का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ
चमोली में मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया भारी बारिश का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ है। जनपद के नंदा नगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हो गया है जहां पर कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आगये हैं कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है।
प्रशासन को पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा
हालात इतने भयावह हैं कि वहां पर प्रशासन के टीम को पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों से जो बात हुई है वह घरों में फंसे हुए हैं और कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। अभी रात में अंधेरा होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। प्रशासन की टीमें जब मौके पर पहुंचेंगे तो ही तस्वीर साफ हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications