999 Mahasanyog 2025: एक महीने में दूसरी बार 999 का महासंयोग? क्या आने वाली है बड़ी तबाही?
999 Mahasanyog 2025 Hindi: आज यानी कि 18 सितंबर को फिर से 999 का महासंयोग आया है, ये एक महीने में दूसरी बार हुआ है, जिसकी वजह से लोगों के मन में भय पैदा हो गया है, वो सोच रहे हैं कि जरूर ये अशुभ संयोग है , जो किसी मुसीबत का संकेत दे रहा है क्योंकि इन दिनों देश बहुत सारी प्राकृतिक आपदाएं झेल रहा है। हाल ही में पहाड़ों पर बादल फटने और कई जगहों पर बाढ़ की घटनाएं घटित हुई हैं, जिसकी वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।
ऐसे में सबके मन में ये सवाल है कि क्या नंबरों का इस तरह का संयोग घातक है? तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल ना सोचे , अंक ज्योतिष के मुताबिक नंबरों का प्रभाव लोगों के जीवन पर जरूर पड़ता है लेकिन ये संयोग सभी के लिए अच्छा है क्योंकि 9 नंबर साहस, ऊर्जा, पराक्रम और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

मालूम हो कि आज 18 सितंबर 2025 है यानी कि ( 1+8) 9, साल का नवां महीना सितंबर है और साल 2025 (2+0+2+5) के अंकों का योग भी 9 है। इससे पहले ये संयोग 9 सितंबर 2025 को बना था।
मंगल और वृहस्पति मित्र ग्रह कहलाते हैं (999 Mahasanyog 2025)
9 नंबर मंगल का नंबर कहा जाता है और आज गुरुवार है लेकिन आपको परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि मंगल और वृहस्पति मित्र ग्रह कहलाते हैं, मंगल जहां शक्ति का प्रतीक है वहीं वृहस्पति ज्ञान का मानक है इसलिए ये दोनों जब साथ में आते हैं तो सफलता ही लाते हैं इसलिए आज का महासंयोग सभी के लिए अच्छा ही है, हां कुछ लोग, जो कुंडली के मंगल दोष या गुरु दोष से ग्रसित हैं, उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है।
अंक 9 का महत्व (999 Mahasanyog 2025)
अंक ज्योतिष के अनुसार 9 नंबर कर्म और पूर्णता को दर्शाते हैं। तीन बार 9 का मिलना निम्नलिखित बातें बताता है
- पहला 9 - आत्मबल
- दूसरा 9 - कर्मफल
- तीसरा 9 - नया आरंभ
999 Mahasanyog 2025 का प्रभाव
- नए आरंभ का समय है।
- लोगों के भीतर आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
- जो कार्य अधूरे या अटके हुए थे, उनमें परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- मन में धर्म, ध्यान और साधना की ओर आकर्षण बढ़ेगा।
- राजनीति, तकनीक और सामाजिक जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
राशियों पर 999 Mahasanyog 2025 का प्रभाव
- मेष: पराक्रम में वृद्धि, कार्यक्षेत्र में लाभ।
- वृषभ: आर्थिक मामलों में सावधानी, परिवार में सामंजस्य।
- मिथुन: नए अवसर, महत्वपूर्ण निर्णय का समय।
- कर्क: मानसिक शांति, घर-परिवार में सुख।
- सिंह: करियर में तरक्की, नए प्रोजेक्ट की शुरुआत।
- कन्या: स्वास्थ्य में सुधार, शिक्षा और ज्ञान में उन्नति।
- तुला: रिश्तों में मजबूती, दांपत्य जीवन में संतुलन।
- वृश्चिक: गुप्त शत्रु पराजित होंगे, आत्मबल बढ़ेगा।
- धनु: भाग्य का साथ, यात्रा और सौभाग्य में वृद्धि।
- मकर: करियर में सफलता, आर्थिक लाभ।
- कुंभ: सामाजिक कार्यों में सम्मान, नए संपर्क।
- मीन: अध्यात्म की ओर झुकाव, मानसिक शांति।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
आज का वृश्चिक राशिफल 22 मार्च 2026: छिपी बातें आएंगी सामने, पर रिश्तों में रखें पारदर्शिता -
आज का कर्क राशिफल 24 मार्च 2026: पारिवार में रहेगी सुख-शांति, दिन बढ़िया -
आज का मकर राशिफल 24 मार्च 2026: अटके काम होंगे पूरे, बस इन बातों का रखें ध्यान -
आज का कन्या राशिफल 24 मार्च 2026: व्यस्तता के बीच मिलेगी नई दिशा, परिवार से करें खुलकर बात -
आज का कुम्भ राशिफल 24 मार्च 2026: अपनों क मिलेगा साथ, दोस्तों से होगी मुलाकात -
आज का मिथुन राशिफल 24 मार्च 2026: नए लोगों से होगी मुलाकात, दिन शुभ -
आज का मिथुन राशिफल 23 मार्च 2026: भ्रम से बचें, फैसलों में स्पष्टता रखें -
आज का मिथुन राशिफल 22 मार्च 2026: जल्दबाजी से बचें, अचानक बदलाव लाएंगे शुभ परिणाम -
आज का धनु राशिफल 23 मार्च 2026: परिवारवालों का मिलेगा साथ, होगा धनलाभ -
आज का कन्या राशिफल 22 मार्च 2026: फैमिली वालों का रखें ध्यान, रहेंगे खुश -
आज का मकर राशिफल 22 मार्च 2026: आज का दिन रहेगा मिलाजुला, बड़े फैसलों में बरतें सावधानी -
आज का वृषभ राशिफल 22 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में चुनौती, खर्चों पर रखें पैनी नज़र












Click it and Unblock the Notifications