Rahul Gandhi PC: कौन है गोडाबाई? जिनके नाम से डिलीट हुए 12 वोट, राहुल गांधी ने PC में दिखाई वीडियो
Rahul Gandhi: आलंद में करीब 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की गई। यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। यह मामला तब सामने आया जब वोट हटाते समय तकनीकी गलती सामने आ गई। ये दावे राहुल गांधी ने किए हैं। गुरुवार, 18 सितंबर को अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने इन बातों का जिक्र करते हुए गोडाबाई का नाम लिया।
राहुल गांधी ने कहा कि वे पुख्ता सबूतों के साथ अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में फेक लॉगइन का इस्तेमाल कर 6,000 से ज्यादा वोट काटे गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने वोट चोरी से जुड़े दस्तावेज और प्रेज़ेंटेशन भी दिखाए।

कौन हैं गोडाबाई, जिनका दिया उदाहरण
इस दौरान राहुल अपने साथ ऐसे मतदाताओं को भी लेकर आए जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए थे। इनमें गोडाबाई नाम की महिला भी शामिल थीं। राहुल ने बताया कि गोडाबाई के नाम से किसी ने फेक लॉगइन बनाकर 12 वोट डिलीट करने की कोशिश की। खास बात यह है कि गोडाबाई को खुद इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। राहुल ने पीसी के दौरान उनका वीडियो भी दिखाया।
ये भी पढ़ें: 'राहुल पॉजिटिव माइंडसेट वाले आदमी हैं', पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने Rahul Gandhi की कर दी तारीफ
कैसे पकड़ा गया मामला?
राहुल ने बताया कि आलंद क्षेत्र में कुल 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की गई। मामला तब सामने आया जब एक बूथ-लेवल अधिकारी को पता चला कि उनके अंकल का वोट गायब हो गया है। जांच करने पर पता चला कि वोट डिलीट करने का नाम उनके पड़ोसी पर दर्ज है। लेकिन पड़ोसी ने साफ कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। यानी जिसने वोट डिलीट किया और जिनका वोट डिलीट हुआ - दोनों को ही इस बारे में कुछ नहीं पता था। राहुल के अनुसार, इसका मतलब है कि किसी और ताकत ने सिस्टम हाईजैक कर वोट डिलीट किए।
कांग्रेस वोटरों को बनाया निशाना
राहुल ने आरोप लगाया कि यह गड़बड़ी कांग्रेस समर्थक वोटरों को कमजोर करने के लिए की गई। उनके अनुसार, खास तौर पर दलित और ओबीसी वोटरों को निशाना बनाकर लिस्ट से हटाया गया। राहुल का कहना है कि यह सब कांग्रेस की जीत की संभावनाओं को प्रभावित करने के लिए किया गया।
यह वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इससे पहले 7 अगस्त को भी उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि आयोग ने भाजपा से सांठगांठ कर चुनावी गड़बड़ी की।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: राहुल ने आज नहीं फोड़ा 'हाइड्रोजन बम'! ज्ञानेश कुमार पर लगाए वोटो चोरों की रक्षा के आरोप












Click it and Unblock the Notifications