Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: दिल्ली के लिए रवाना हुए PM मोदी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: सितंबर माह के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 51.50 रुपये कम कर दिए हैं तो वहीं दूसरी और देश के कई राज्यों में सोमवार को मौसम काफी खराब रहेगा, दिल्ली में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। पल-पल की जानकारी के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Sep 01, 2025, 1:17 PM IST

दिल्ली के लिए रवाना हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद चीन के तियानजिन से रवाना हुए।
Sep 01, 2025, 12:58 PM IST

भारत एक स्टार पावर बन गया है: एमजे अकबर

भारत एक प्रभावशाली शक्ति बन गया है जो जापान, चीन और रूस जैसे अन्य एशियाई देशों के साथ मिलकर, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एशियाई सदी कहे गए निर्माण की अगुवाई करेगा...भारत एक स्टार पावर बन गया है क्योंकि उसने सिद्धांतों के आधार पर एक महाशक्ति का सामना किया है: पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर
Sep 01, 2025, 11:53 AM IST

VIDEO: 'पापा, मेरी जां, हर-दम रखना, अब हाथ ये सर पर तुम'

VIDEO: 'पापा, मेरी जां, हर-दम रखना, अब हाथ ये सर पर तुम', बाउंड्री पर पानी लेकर खड़े बेटे के पास पहुंचे सहवाग
Sep 01, 2025, 11:52 AM IST

Khesari Lal Yadav के वीडियो पर भड़के लोग, कहा-'ये कलंक है'

Khesari Lal Yadav: 'जहां चाहता हूं वहीं पकड़ लेता हूं', खेसारी के वीडियो पर भड़के लोग, कहा-ये कलंक है
Sep 01, 2025, 11:51 AM IST

माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार सातवें दिन स्थगित रही।
Sep 01, 2025, 11:50 AM IST

'यह 21वीं सदी का एक निर्णायक रिश्ता'

अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही है - यह 21वीं सदी का एक निर्णायक रिश्ता है: भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया
Sep 01, 2025, 11:49 AM IST

छह राज्यों को SC का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूली पाठ्यक्रमों में transgender inclusive sex education को शामिल करने की मांग वाली एक याचिका पर एनसीईआरटी, केंद्र सरकार और छह राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
Sep 01, 2025, 10:18 AM IST

एससीओ समय की साथ विकसित हो रहा: PM मोदी

चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के सदस्यों के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह प्रसन्नता की बात है कि एससीओ समय की बदलती ज़रूरतों के साथ विकसित हो रहा है। संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर सुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए चार नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। हम इस सुधारोन्मुखी सोच का स्वागत करते हैं..."
Sep 01, 2025, 10:17 AM IST

चीन और भारत के प्रयासों की सराहना करता हूं: पुतिन

मैं यूक्रेन में संकट को हल करने के लिए चीन और भारत के प्रयासों की सराहना करता हूं: पुतिन
Sep 01, 2025, 10:15 AM IST

SCO समिट में PM ने रखा भारत का विजन, आतंकवाद पर कड़ा संदेश

PM Modi Speech Highlights: SCO समिट में PM मोदी ने रखा भारत का विजन, तियानजिन से आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
Sep 01, 2025, 9:51 AM IST

आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद कतई बर्दाश्त नहीं: PM मोदी

सुरक्षा, शांति और स्थिरता किसी भी देश के विकास का आधार हैं। लेकिन आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद इस राह में बड़ी चुनौतियाँ हैं। आतंकवाद सिर्फ़ एक देश की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक साझा चुनौती है। कोई भी देश, कोई भी समाज, कोई भी नागरिक इससे खुद को सुरक्षित नहीं मान सकता। इसलिए, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकता पर ज़ोर दिया है...भारत ने संयुक्त सूचना अभियान का नेतृत्व करके अल-कायदा और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से लड़ने की पहल की...हमने आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ आवाज़ उठाई। इसमें आपके सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं: पीएम मोदी
Sep 01, 2025, 9:23 AM IST

सुरक्षा सहयोग को लगातार बढ़ावा दिया: जिनपिंग

तियानजिन में एससीओ सदस्य सत्र में अपने उद्घाटन भाषण में, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, "24 साल पहले, जब इसकी स्थापना हुई थी, तभी से एससीओ ने शंघाई भावना की स्थापना की थी, जो पारस्परिक विश्वास, पारस्परिक लाभ, समानता, परामर्श, सभ्यताओं की विविधता के प्रति सम्मान और साझा विकास की खोज पर आधारित है... हम अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य विश्वास-निर्माण तंत्र स्थापित करने वाले पहले देश थे, जिसने हमारी विस्तृत सीमाओं को मित्रता, पारस्परिक विश्वास और सहयोग के बंधन में बदल दिया। हम आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की तीन शक्तियों के विरुद्ध बहुपक्षीय कार्रवाई करने वाले पहले देश थे। हमने कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सहयोग को लगातार बढ़ावा दिया..."
Sep 01, 2025, 9:21 AM IST

एससीओ पूर्ण अधिवेशन से पहले प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साझा की मित्रता।
Sep 01, 2025, 9:04 AM IST

PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई मुलाकात

PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई मुलाकात, जानिए दोनों ने एक दूसरे को क्या कहा, देखें तस्वीरें
Sep 01, 2025, 9:02 AM IST

SCO के मंच पर दिखी ट्रायो डिप्लोमेसी

SCO के मंच पर दिखी ट्रायो डिप्लोमेसी,PM मोदी-जिनपिंग-पुतिन। देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+