VIDEO: 'पापा, मेरी जां, हर-दम रखना, अब हाथ ये सर पर तुम', बाउंड्री पर पानी लेकर खड़े बेटे के पास पहुंचे सहवाग
DPL 2025 Final Video: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त, रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान एक ऐसा पल कैमरे में कैद हुआ जिसने फैंस का दिल जीत लिया। टीम इंडिया के पूर्व स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग अपने बेटे आर्यवीर से बात करते हुए नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
बेटे से मिलने पहुंचे वीरेंद्र सहवाग (DPL 2025 Final Video)
वीरेंद्र सहवाग इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं और फाइनल में उनकी मौजूदगी पहले से तय थी। लेकिन असली चर्चा का कारण था उनका बेटे आर्यवीर के साथ बातचीत करना। दरअसल, आर्यवीर को फाइनल मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। वह बाउंड्री लाइन पर पानी लेकर खड़ा थे, तभी सहवाग उसके पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए उससे बात करने लगे। दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एनिमल फिल्म की।

आर्यवीर का डीपीएल में कैसा रहा प्रदर्शन
आर्यवीर ने इस टूर्नामेंट में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपने छोटे करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। आर्यवीर ने मात्र 16 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखकर फैंस को अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की याद आ गई। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उन्हें मौका नहीं मिला, जिसका अफसोस फैंस ने भी सोशल मीडिया पर जताया।
फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की हालत
फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए। युगल सैनी ने शानदार 65 रन बनाए, जबकि प्रांशु विजयरण 50 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बावजूद यह स्कोर वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ बड़ा नहीं साबित हुआ। लायंस की ओर से कप्तान नितीश राणा बेहतरीन फॉर्म में दिखे। राणा ने पिछले मैचों में जबर्दस्त पारियां खेली थीं और फाइनल में भी उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
फाइनल के आखिरी पलों में लायंस को जीत के लिए 24 गेंदों में सिर्फ 27 रन चाहिए थे और उनके हाथ में छह विकेट बाकी थे। ऐसे में लायंस के लिए एक बार फिर नितीश राणा ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को चैंपियन बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications