Khesari Lal Yadav: 'जहां चाहता हूं वहीं पकड़ लेता हूं', खेसारी के वीडियो पर भड़के लोग, कहा-ये कलंक है
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों विवादों के घेरे में है। हाल ही में एक्टर पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर-अभिनेत्री अंजलि राघव का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह सरेआम अंजलि की कमर को छू रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से दोनों लगातार आलोचनाओं के घेरे में थे, यहां तक कि अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
तो वहीं पवन सिंह ने इस बारे में माफी भी मांगी है लेकिन लोग अभी भी पवन सिंह की आलोचना कर रहे हैं। अभी ये मामला सुलझा ही नहीं था कि एक और भोजपुरी स्टार का शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने 'पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।'

दरअसल यहां पर बात हो रही है भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की, जिनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल दो महिलाओं के साथ खुलेआम मंच पर फ्लर्ट कर रहे हैं और दोअर्थी संवाद कर रहे हैं।
'इसका कुछ भी छोटा नहीं है' (Khesari Lal Yadav)
वायरल वीडियो किसी इवेंट का है, जहां खेसारी मंच पर खड़ी दो महिला फैन से पूछते हैं कि 'दोनों में से बड़ी कौन छोटी कौन? जिसमें सामने वाली महिला बगल वाली की तरफ इशारा करके कहती है कि 'ये छोटी है।' जिस पर खेसारी कहते हैं कि 'इसका कुछ भी छोटा नहीं है। हाइट देखो, बाल देखो, बेचारी का चेहरा भी बड़ा है।'
'जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं'
इतना कहने के बाद वह उसे गले लगाते हुए कहते हैं कि 'आओ, आहाहा! फिर माइक पर बोलते हैं, जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी मिले जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं।'
'ये निहायत ही घटियापन है' (Khesari Lal Yadav)
खेसारी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। लोग बुरी तरह से उन पर और भोजपुरी इंडस्ट्री पर भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'ये निहायत ही घटियापन है' तो वहीं एक ने लिखा है कि 'हमें तो कहीं से भी खेसारी लाल और पवन सिंह के अभिनेता नहीं लगते हैं ,ये अभिनेता के नाम पर कलंक है, ऐसी ही हरकत अपनी मां, बहन से भी करते हैं क्या जो स्टेज पर होकर किसी का सम्मान नहीं करने पा रह है छी, ऐसे भोजपुरी एक्टर का बहिष्कार।'

'इनका बहिष्कार जरूरी है. बेशर्म गायक हैं' (Khesari Lal Yadav)
तो वहीं एक ने लिखा 'इनका बहिष्कार जरूरी है. बेशर्म गायक है।' तो वहीं एक ने लिखा कि 'मैं भोजपुरी भाषी क्षेत्र से हूं और ये कह सकता हूं कि भोजपुरी सिंगर और सॉन्ग का मतलब ही फूहड़पन, अश्लीलता, गंवारपन है। 90 के दशक आखिरी सालों से लेकर आज तक मैंने यही देखा है।'
Khesari Lal Yadav हुए ट्रोल
कुल मिलाकर इस वक्त खेसारी लाल सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद पर खेसारी लाल यादव की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण नहीं आया है।
आइए एक नजर डालते हैं Khesari Lal Yadav के अब तक के सफर पर...
- भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है।
- 15 मार्च 1986 को बिहार के सारण में जन्मे खेसारी लाल अभिनेता, गायक, नर्तक और मॉडल हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है।
- यादव 70 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं और 5000 से ज्यादा गानों में गायक के रूप में काम कर चुके हैं।
- खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी लोकगीत गाने से की थी।
- उनकी पहली एल्बम माल बनिहारी बहंगिया ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने लगातार भोजपुरी एल्बम और गाने गाए, जो सुपरहिट साबित हुए।
- फिल्मों में खेसारी लाल यादव की एंट्री 2012 में हुई जब उनकी पहली फिल्म "साजन चले ससुराल" रिलीज़ हुई। यह फिल्म हिट रही और खेसारी लाल यादव रातोंरात स्टार बन गए।
- इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं, जैसे 'नागिन', 'दिलवाला', 'आशिक आवारा', 'दुल्हन गंगा पार के', 'संघर्ष' और 'दिलवाला'।
- खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा देवी यादव है और उनके दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications