PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई मुलाकात, जानिए दोनों ने एक दूसरे को क्या कहा, देखें तस्वीरें

Modi Putin Meeting SCO China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त चीन के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर बात की। वहीं पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि,पुतिन से मिलकर हमेशा खुशी होती है। यह बातचीत उनकी द्विपक्षीय बैठक से पहले हुई, जो प्लेनरी सत्र के बाद होने वाली है।

Modi Putin Meeting SCO China

प्लेनरी सत्र को संबोधित करेंगे PM मोदी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन के प्लेनरी सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें वे SCO के अंतर्गत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत की दृष्टिकोण स्पष्ट करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक निर्धारित है, और उसके बाद वे भारत के लिए प्रस्थान करेंगे।

पीएम मोजी के भाषण पर पूरी दुनिया की नजरें

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के भाषण पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इस सम्मेलन से सदस्य देशों के बीच संबंधों और सहयोग के लिए एक नया रोडमैप तैयार होने की व्यापक उम्मीद जताई जा रही है।

एससीओ, जिसमें चीन, रूस और भारत जैसे प्रमुख विकासशील देश शामिल हैं, दुनिया की लगभग आधी आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक-चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों से अगले दशक के लिए संगठन की विकास रणनीति और अन्य प्रमुख दस्तावेजों को अपनाने की उम्मीद है, जो क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें SCO Summit: 'ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी', PM मोदी से मुलाकात के बाद भारत को लेकर क्या बोले शी जिनपिंग?

शी जिनपिंग के साथ भी की द्विपक्षीय वार्ता

पुतिन से पहले पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-चीन संबंधों में हुई सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी और स्थिर सहयोग की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी है।

दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित हमारे सहयोग से जुड़े हैं-PM

पीएम मोदी ने कहा कि, "हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर समझौता हो गया है।कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है और दोनों देशों के बीच सीधे विमान मार्ग भी बहाल किए जा रहे हैं। दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित हमारे सहयोग से जुड़े हैं, जो पूरी मानवता के कल्याण में योगदान देगा।"

ये भी पढ़ें SCO Summit: पीएम मोदी के तियानजिन दौरे के बीच शहबाज शरीफ भी पहुंचे चीन, क्या है पाकिस्तान का एजेंडा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+