Aaj Ka Mausam: भारी बरसात से दिल्ली बेहाल, कई राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Aaj Ka Mausam: बुधवार रात से लगातार दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में तो गिरावट आई है लेकिन जगह-जगह जलजमाव पैदा हो गया है, इस वजह से आज सुबह लोगों को ऑफिस जाने और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बरसात होती रहेगी।
बरसात का ये आलाम अगले 7 दिनों तक यूंही रहने वाला है। भारी बारिश की वजह से मयूर विहार, आईटीओ, मंडी हाउस, लक्ष्मी नगर, पटेल नगर, मथुरा रोड, बदरपुर और नोएडा के सेक्टर 12, 16, 62 और 18 में भारी जलजमाव पैदा हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानी है रही है।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनताम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 119 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -84 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 119 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा , हिमाचल, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त जरूर मौसम का अपडेट लें।
हिमाचल में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल , मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना. में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश
ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु , गुलबर्गा और मैसूर में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई , नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, नासिक, उस्मानाबाद, पालघर, परभणी, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सांगली, सतारा में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, ग़ाज़ियाबाद, ग़ोंडा, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ में येलो अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications