Uttarakhand weather today: फिर भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा पर ब्रेक

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जगह​ जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच केदारनाथ यात्रा पर भी ब्रेक लग गया है। सोनप्रयाग से आगे क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिस वजह से केदारनाथ यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं को गौरीकुंड के पास रोका गया है।

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश जनपदो मे भारी बारिश कि संभावना जताई है।

Uttarakhand weather today Alert heavy rain again landslide Kedarnath walking route break travel

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 26 जुलाई 2025 को SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, सोनप्रयाग से थोड़ा आगे क्षेत्र में लगातार भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए केदारनाथ यात्रा को गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोका गया है।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही SDRF सोनप्रयाग की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सतर्कता पूर्वक कार्य किया गया। PWD के मजदूरों द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण का कार्य किया जा रहा है ताकि प्रभावित यात्रियों का आवागमन पुनः सुचारु किया जा सके। इस दौरान SDRF टीम द्वारा मार्ग के ऊपर फंसे लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित पार कराया गया। SDRF टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी से निगरानी एवं सहायता कार्य में लगी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि विशेषकर कल नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.साथ ही मौसम विभाग ने 26 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश जनपदो मे भारी बारिश कि संभावना जताई है। इस दौरान उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि विशेषकर पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में 27 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर चेतावनी को अपडेट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+