Uttarakhand weather today: भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, जानिए कब तक खुलेगा
Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश भर में जगह जगह हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) बारिश होने की संभावना जताई है। केदारनाथ यात्रा मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्साें में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेर दौर की बारिश होने के आसार हैं।

आने वाले दिनों की बात करें तो चार अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। इस बीच बारिश से प्रदेश भर में दर्जनों सड़कें बाधित हैं। जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है। केदारनाथ धाम यात्रा कल रात से बंद हैं। यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच कल रात्रि से बाधित चल रहा है।
रुद्रप्रयाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की तरफ (करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर) पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर्स, मलबा पत्थर आने से मार्ग कल सांयकाल से पूरी तरह से आवागमन के लिए बाधित हो गया है। सड़क के करीबन 50-60 मीटर हिस्से पर मलबा है और रोड़ के वॉशआउट होने की सम्भावना है।
रातभर हुई बारिश के कारण यहां पर रुक-रुककर पत्थर इत्यादि गिर रहे हैं। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के स्तर से मौके पर जेसीबी भेजी गयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों तरफ से पुलिस बल मौके पर मौजूद है। केदारनाथ से गौरीकुण्ड वापस पहुंच रहे यात्रियों को गौरीकुण्ड में ही रुकवाया जा रहा है, व केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रुकवाया गया है। बारिश के कारण यहां पर सफाई मे मुश्किल हो रही है। अभी कुछ समय या दो से तीन दिन मार्ग बंद रहने की सम्भावना है।












Click it and Unblock the Notifications