Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 'लू' की आशंका, Orange Alert जारी लेकिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में भयंकर गर्मी पड़ रही है, बारिश की कमी और एक भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय ना होने की वजह से इस वक्त यहां पर मौसम काफी गर्म है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी राजधानी में गर्मी का तांडव जारी रहेगा जिससे पारा 50 डिग्री तक जा सकता है, यहां पर 'लू' चलने की भी आशंका है , जिसके लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
IMD ने लोगों से सेहत का ख्याल रखने के लिए कहा है, उसके हिसाब से 12जून से यहां पर हालात बदलेंगे और बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। आज न्यूनताम तापमान 29-30 डिग्री रह सकता है।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो बरसात ना होने के कारण प्रदूषण फिर से बढ़ा है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 203 दर्ज किया गया है, जो कि काफी खराब है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 203 एक्यूआई · मध्यम
- शादीपुर, दिल्ली · 236 एक्यूआई · मध्यम
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क · 169 एक्यूआई. बेहतर
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 220 एक्यूआई · मध्यम
- एफ मुंडका, दिल्ली - 353 एक्यूआई - बहुत खराब
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
यूपी से राहत भरी खबर है, आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बरसात की आशंका व्यक्त किया है। उसने लखनऊ, सुलतानपुर, फैजाबाद, अयोध्या, प्रतापगढ़, कानपुर, प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश और बनारस, बलिया, चंदौली और जौनपुर में तेज बारिश की संभावना को व्यक्त किया है।
राजस्थान में रेड अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
पूरा राजस्थान भयंकर गर्मी की चपेट में है, बीकानेर में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 47 से 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं राज्य के कई जिलों में लू चलने की आशंका है। यहा पर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी भारी बारिश की आशंका है जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है। त्रिपुरा और नगालैंड भी बरसात के आसार है।
कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Yellow Alert जारी (Aaj Ka Mausam)
महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। बेंगलुरु में बुधवार सुबह से ही तगड़ी बारिश हो रही है। पूरे दिन मौसम का यही हाल रहने वाला है।
बिहार के कई जिलों में बरसात का 'येलो अलर्ट'
बिहार के कई जिलों में बरसात का 'येलो अलर्ट' है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में गर्मी का आलम देखने को मिलेगा। बंगाल और महाराष्ट्र में भी बादलों के बदलने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications