Uttarakhand weather: कुछ दिन खूब गर्मी सताएगी फिर होगी झमाझम बारिश, जानिए कब से

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इस बार गर्मी का असर काफी दिनों बाद नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने की वजह से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। प्री मानसून की बारिश से लोगों को काफी हद तक राहत मिली, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून की बारिश हो गई है। अब मानसून आने से पहले जून की गर्मी लोगों को कुछ दिन परेशान कर सकती है। बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क हो गया है। जिसके चलते अब गर्मी में भी इजाफा होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना जताई थी।

Uttarakhand dehradun weather lot of heat for few days then there will heavy rain know when

रविवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक में तेज धूप खिली रही। सोमवार को भी तेज धूप से दिन की शुरूआत हुई। कई दिनों से पहाड़ों में भी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार और मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी। उत्तराखंड में आज से लेकर कल तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार 11 जून से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। ये बारिश 11, 12, 13 और 14 जून तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार गढ़वाल मंडल के जिन जिलों में 11 जून को बारिश होगी, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। कुमाऊं मंडल के जिलों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+