Uttarakhand weather: गर्मी दिखा रही तेवर, कुछ जगहों पर आज बारिश दिला सकती है राहत, जानिए कब होगी झमाझम बारिश
Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हर किसी को अब मानूसन का इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए राहत की खबर दी है। हालांकि झमाझम बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
गर्मी से परेशान पहाड़ के जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन दूसरे जिलों में आज भी गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 11 से 15 जून तक प्रदेशभर में मौसम बदले रहने के आसार हैं।

बीते तीन दिनों से गर्मी अपना तेवर दिखा रहा है। सोमवार को भी दिनभर गर्मी का सिलसिला जारी रहा। शुरूआत में प्री मानसून की बारिश ने लोगों को खूब राहत दी। लेकिन अब प्री मानूसन की बारिश बंद होते ही गर्मी का प्रकोप नजर आ रहा है। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 जून तक प्रदेशभर के मौसम की स्थिति यही रहेगी। तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में भी इजाफा होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार 11 जून काे उत्तराखंड में मानसून आने की भविष्यवाणी की है।
उधर गर्मी से परेशान लोगों को पहाड़ में भी राहत नहीं मिल रही है। पहाड़ों में भी उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। दिन से रात तक पंखे चल रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को पहाड़ों में भी मायूसी हाथ लग रही है। हालांकि आने वाले दिनों में पर्यटकों को भी राहत मिलने के आसार हैं।
बुधवार से प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। बता दें कि प्रदेश में चार धाम यात्रा जारी है। जिससे मौसम को लेकर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। मौसम विभाग की मानें तो कल से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 से 15 जून तक प्रदेशभर में मौसम बदले रहने के आसार हैं। इस बीच झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications