Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में Rain Alert, 90 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं ,IMD ने क्या कहा?

Aaj Ka Mausam: मानसून अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से करेलम समेत कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं, भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को 15 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है , उसका कहना है कि अगले 10 घंटों में कई प्रांतों में आंधी-पानी की आशंका है तो वहीं इस दौरान 90 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इसलिए सभी को ख्याल रखने की जरूरत है, खास करके किसानों और मछुआरों को काफी सचेत रहने के लिए कहा गया है। IMD ने देश के जिन 15 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्रा और गोवा शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, यहां पर मौसम का हाल शनिवार-रविवार को भी ऐसे ही रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

इटावा, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत कई शहरों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। हवा 70 किमी की रफ्तार से चलेगी।

बिहार और झारखंड में मौसम

बिहार में भी अलर्ट जारी है। पटना में तेज बारिश होगी। हवा 70 किमी की रफ्तार से चलेगी। तापमान 37 डिग्री तक पहुंचेगा। झारखंड में भी ओले गिर सकते हैं। रांची में बारिश के आसार हैं। वहां का तापमान 33 डिग्री रहेगा।

पहाड़ी इलाकों का अपडेट

उत्तराखंड के कई जिलों में अलर्ट है। नैनीताल और चमोली में बारिश होगी। हवा 60 किमी की रफ्तार से बहेगी। देहरादून में तापमान 31 डिग्री रहेगा। टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में Yellow अलर्ट जारी है।

तापमान पर एक नज़र

शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 36°C 27°C
मुंबई 33°C 31°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 35°C 28°C
लखनऊ 36°C 28°C
पटना 37°C 29°C
रांची 33°C 24°C
भोपाल 36°C 25°C
जयपुर 36°C 26°C
शिमला 26°C 17°C
नैनीताल 26°C 19°C

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में आज भी न जाने की सलाह दी गई है।

जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 15 जून तक भारी बारिश व आंधी का अलर्ट है। जम्मू, पुंछ, मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रियासी, राजौरी और अनंतनाग में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कौन सा मौसम अलर्ट है और किन क्षेत्रों में खतरा अधिक है?
आगे के 10 घंटों में तेज बारिश, आंधी और हवा की गति लगभग 90 किमी/घंटा तक जा सकती है; 15 राज्यों में खतरा बताया गया है और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है.
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए मौजूदा स्थिति क्या है?
दिल्ली में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है, हवा लगभग 80 किमी/घंटा रहेगी, तापमान लगभग 36°C होगा; यूपी के मेरठ, कानपुर और आगरा प्रभावित होंगे और लखनऊ का तापमान करीब 36°C रहेगा.
घरेलू तापमान और हवा की रफ्तार किन क्षेत्रों में किस तरह है?
बिहार में तेज बारिश की आशंका के साथ हवा 70 किमी/घंटा तक चल सकती है और तापमान 37°C तक जा सकता है; झारखंड में ओले गिर सकते हैं और रांची में बारिश संभव है, हवा 65 किमी/घंटा की गति से चलेगी.
पहाड़ी इलाकों के लिए क्या चेतावनी जारी है?
उत्तराखंड के कुछ जिलों में अलर्ट है, नैनीताल और चमोली में बारिश होगी; हिमाचल में तूफान की संभावना है और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश व तेज आंधी की आशंका है.
दरक मौसम से लेकर सुरक्षा के लिए क्या कदम सुझाए गए हैं?
बाहर निकलने से पहले नवीनतम अपडेट देखें, घने जंगलों में पेड़ गिरने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा के लिए निर्देशों का पालन करें.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+