Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है, फरवरी का आज 10वां दिन है, बावजूद इसके सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही है। सुबह-शाम का कोहरा अभी भी लोगों को काफी तंग कर रहा है इसलिए तड़के और देर रात वाहन चलाने में लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक कई राज्यो में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग ने बदलते मौसम के बीच लोगों से अपील की है को वो सेहत का ख्याल रखें और घर से बाहर निकलते वक्त जरूर मौसम अपडेट चेक करें।

Delhi mai Aaj ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज भी Delhi -एनसीआर की सुबह कोहरे के साथ हुई है। आज यहां पर आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 24 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वैसे यहां की आबोहवा में पहले से सुधार हुआ है लेकिन अभी भी इसकी स्थिति खराब ही है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 279 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -238 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -289 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 249 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश के लिए आज भी अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में सर्दी लौट आई है, प्रदेश के कई जिलों में सुबह के वक्त तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया है तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज से लेकर 11 जनवरी तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडौरी, गुना में बारिश के चेतावनी जारी की गई है।

Weather Updates: राजस्थान में बरसेंगे बादल
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीग, डीडवाना-कुचामन, धौलपुर, डूंगरपुर, दूदू, गंगापुर सिटी में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather today: यूपी में शीतलहर के लिए अलर्ट जारी
आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही (संत रविदास नगर), बिजनौर में शीतलहर का अलर्ट जारी है तो वहीं चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद में हल्की बारिश होने की आशंका है।
Weather today: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की आशंका
यहां के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, रामबन, और किश्तवाड़ में आंधी-तूफान आ सकता है। 11 जनवरी के बाद यहां के हालात बदलेंगे।
-
Aaj Ka Mausam: सावधान! आने वाला है आंधी-तूफान, UP-MP समेत 9 राज्यों में Rain Alert -
Pune Weather: मौसम का यू-टर्न! दोपहर तक चुभती गर्मी के बाद बारिश-ओलों ने मचाई तबाही, 2 दिनों तक येलो अलर्ट -
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के साथ ओला और तूफान मचाएगा कहर, 6 जिलों में के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Pune Weather Update: पुणे में बारिश का तांडव,1 की मौत, टूटा 128 साल का रिकॉर्ड,कैसा रहेगा आज का मौसम? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications