Aadhaar PVC Card Price Hike: प्लास्टिक आधार कार्ड हुआ महंगा! कब से लागू होगा नया नियम, कैसे करें अप्लाई
Aadhaar PVC Card Price Hike: अगर आप आधार PVC कार्ड इस्तेमाल करते हैं या इसे मंगाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार PVC कार्ड की फीस बढ़ाने का फैसला किया है।
अब तक 50 रुपये में मिलने वाला यह कार्ड 1 जनवरी 2026 से 75 रुपये में मिलेगा। यानी इसके लिए 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। नई दरें 1 जनवरी 2026 के बाद किए गए सभी आवेदनों पर लागू होंगी।

पिछले कुछ सालों में आधार PVC कार्ड लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। इसकी वजह है कि यह कागजी आधार पत्र की तुलना में ज्यादा मजबूत, टिकाऊ और आसानी से जेब या वॉलेट में रखने लायक है। हालांकि, अब इसके प्रिंटिंग, सामग्री और सुरक्षित डिलीवरी की लागत बढ़ने के चलते UIDAI ने इसकी कीमत में संशोधन किया है।
UIDAI ने फीस क्यों बढ़ाई?
आधार PVC कार्ड मंगाने की फीस में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब कुल शुल्क 75 रुपये होगा, जिसमें टैक्स और स्पीड पोस्ट के जरिए डिलीवरी का खर्च शामिल है। UIDAI ने साफ किया है कि बढ़ी हुई फीस केवल 1 जनवरी 2026 या उसके बाद किए गए आवेदनों पर ही लागू होगी।
UIDAI के अनुसार, आधार PVC कार्ड की सेवा शुरू हुए करीब पांच साल हो चुके हैं और इस दौरान इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन अब कच्चे माल, सुरक्षित प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक्स और स्पीड पोस्ट डिलीवरी की लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इन्हीं बढ़ते खर्चों को देखते हुए फीस में संशोधन किया गया है, ताकि कार्ड की गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता न हो और सेवा सुचारू रूप से जारी रह सके।
आधार PVC कार्ड क्या है?
आधार PVC कार्ड प्लास्टिक से बना होता है और आकार में लगभग बैंक कार्ड जैसा होता है। यह कागजी आधार लेटर के मुकाबले ज्यादा मजबूत और पानी से कम खराब होने वाला होता है। UIDAI के मुताबिक, दिखने में अलग होने के बावजूद इसकी कानूनी वैधता आधार लेटर और ई-आधार के बराबर ही है। जहां-जहां आधार की जरूरत होती है, वहां इसे पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
फर्जीवाड़े से कितना सुरक्षित?
आधार PVC कार्ड में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर दिए गए हैं। इसमें सिक्योर QR कोड, होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट, घोस्ट इमेज और खास बैकग्राउंड डिजाइन शामिल हैं। इन सभी फीचर्स की वजह से इसे नकली बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि यह साधारण प्रिंटआउट या साइबर कैफे से निकाले गए आधार की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?
आधार PVC कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए किसी नामांकन केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आधार धारक myAadhaar वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर जाकर अपना आधार नंबर और कैप्चा डालते हैं। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करना होता है। PVC कार्ड का विकल्प चुनकर विवरण जांचने के बाद 75 रुपये का भुगतान किया जा सकता है। भुगतान के बाद UIDAI कार्ड प्रिंट कर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज देता है।
आमतौर पर कार्ड पांच कार्यदिवस के भीतर भेज दिया जाता है। डिलीवरी में देरी न हो, इसके लिए UIDAI ने आवेदन से पहले आधार में दर्ज पते को सही और अपडेट रखने की सलाह दी है। ऑफलाइन सुविधा चाहने वालों के लिए अधिकृत आधार नामांकन या अपडेट केंद्रों पर रीप्रिंट सेवा के तहत भी PVC कार्ड मंगाया जा सकता है। UIDAI ने स्पष्ट किया है कि निजी विक्रेताओं द्वारा छपे PVC कार्ड मान्य नहीं होते, केवल UIDAI द्वारा जारी कार्ड ही आधिकारिक होते हैं।
आधार के उपलब्ध फॉर्मेट
फिलहाल आधार तीन आधिकारिक रूपों में उपलब्ध है-
- आधार लेटर
- ई-आधार
- आधार PVC कार्ड
UIDAI के इस फैसले से भले ही आधार PVC कार्ड थोड़ा महंगा हो गया हो, लेकिन इसकी मजबूती, सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए आने वाले समय में भी इसकी मांग बनी रहने की संभावना है।
-
Jet Fuel Price Hike: अब और महंगा होगा हवाई सफर? जेट फ्यूल महंगा होने से यात्रियों की जेब पर कितना पड़ेगा असर -
Petrol Diesel Price: ऊट-पटांग बयान देकर ट्रंप दामाद को कैसे पहुंचा रहे फायदा? भारत में उछलेगा पेट्रोल-डीजल? -
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
एमपी और यूपी विकास पर सहयोग करते हैं-CM डॉ. मोहन यादव -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक?












Click it and Unblock the Notifications