भारत में कोरोना के नए मामलों में एक हफ्ते के भीतर 150 फीसदी का इजाफा- WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत में कोरोना के मामलों में सर्वाधिक वृद्धि भारत में हुई है।
नई दिल्ली, 24 जनवरी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत में कोरोना के मामलों में सर्वाधिक वृद्धि भारत में हुई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार पिछले एक सप्ताह में भारत में कोरोना के मामलों में 150 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि भारत में 23 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में कोरोना के 15,94,160 नए मामले सामने आए, जबकि उससे पिछले हफ्ते में कोरोना के 6,38,872 नए केस दर्ज किए गए।

सोमवार को भारत में सामने आए कोरोना के 3,06,064 नए मामले
वहीं, सोमवार को भारत में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए, जोकि पिछले दिन से 8.2 प्रतिशत कम थे। पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में कोरोना के सर्वाधिक केस मोरक्को (31,701 नए मामले, पिछले हफ्ते दर्ज 4,610 मामलों से 45 प्रतिशत अधिक), लेबनान (45,231 नए मामले, पिछले हफ्ते दर्ज 38,112 मामलों से 19 प्रतिशत अधिक), ट्यूनीशिया (13,416 नए मामले, पिछले हफ्ते दर्ज 3,948 मामलों से 194 प्रतिशत अधिक) दर्ज किए गए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अब तक दुनिया के 171 देशों में ओमिक्रॉन फैल चुका है। संगठन ने कहा कि हालांकि इस वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में गंभीर बीमारी और मृत्यु के जोखिम का खतरा कम होता, लेकिन फिर भी इस वेरिएंट को हल्के में लेने की कोशिश न करें।
यह भी पढ़ें: शरजील इमाम के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का केस, दिल्ली की अदालत ने तय किए आरोप
कभी भी गंभीर रूप ले सकता है ओमिक्रॉन
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन से गंभीर संक्रमण के मामले कम ही सामने आए हैं, लेकिन कोरोना के पिछले वेरिएंट्स को देखते हुए हम इस वेरिएंट को हल्के में नहीं ले सकते है। यह कभी भी गंभीर संक्रमण, लोगों के अस्पताल में भर्ती होने और उनकी मौतों का कारण बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications