भागवत कथा में कंस वध दिखाने के लिए चली असली गोलियां, फायरिंग से 14 साल के किशोर की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा में एक धार्मिक कार्यक्रम में असली गोलियां चल गईं, जिससे एक किशोर की मौत हो गई है। एटा में रविवार को श्रीमदभागवत कथा के दौरान कंस का वध दिखाया जा रहा था, इस नाटक में कंस की मौत का सीन दिखाने में असली गोलियां चलाई गईं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के एटा में एक धार्मिक कार्यक्रम में असली गोलियां चल गईं, जिससे एक किशोर की मौत हो गई है। एटा में रविवार को श्रीमदभागवत कथा के दौरान कंस का वध दिखाया जा रहा था, इस नाटक में कंस की मौत का सीन दिखाने में असली गोलियां चलाई गईं। इसमें से एक गोली वहां बैठे 14 साल के लड़के के सीने में जा लगी। किशोर को तुरंत पास के अस्तपाल ले जाया गया, जहां उसे पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Crime

एटा के भदुईया मठ गांव में रविवार को श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान कंस वध का सीन दिखाया जा रहा था, जब वहां असली गोलियां चल गईं। मंदिर के समीप जहां कथा का आयोजन हो रहा था, वहां एक पेड़ पर कंस का पुतला टांगा गया था। कंस के पुतले को मारने के लिए लोगों ने गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली 14 साल के किशोर के जा लगी। किशोर कथा देखने वहां आया हुआ था।

ये भी पढ़ें: सलमान खान को फोन पर धमकी देने वाला इलाहाबाद से गिरफ्तार, हकीकत हैरान करने वाली

किशोर को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उसकी जान नहीं बचा पाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है। उत्तर प्रदेश में समारोह में असली फायरिंग के कारण मौत का ये पहला मामला नहीं है। हर साल राज्य में इस तरह से गोली चलने से कई मासूम अपनी जान गंवा देते हैं।

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: हैवान टीचर ने बच्चे की बेरहमी से की पिटाई, जूते से मारकर मुस्कुराने को कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+