सलमान खान को फोन पर धमकी देने वाला इलाहाबाद से गिरफ्तार, हकीकत हैरान करने वाली

इलाहाबाद। बॉलीबुड स्टार सलमान खान को जान मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस ने इलाहाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी फिल्मों में काम मांगने का दबाव बना रहा था। फिल्मों में रोल नहीं मिलने पर सलमान खान को फोन कर उनके पीए को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में सलमान खान ने आरोपी के खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में केस दर्ज करवाया था।

मुंबई क्राम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

मुंबई क्राम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम मुंबई क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस ने इलाहाबाद के करेली इलाके से शेरू उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया हैं। क्राइम ब्रांच शेरा को मुंबई ले गई। बता दें कि करेली में जीटीबी नगर का रहने वाला शेरा मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। उसका परिवार अभी मुंबई में ही है। कुछ दिन पहले शेरा का विवाद फिल्म अभिनेता स्टार सलमान खान के पीए से हुआ था।

फिल्मों में काम करने की थी इच्छा

फिल्मों में काम करने की थी इच्छा

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, शेरू उर्फ शेरा फिल्मों में काम करने का इच्छा थी। बताया कि शेरा फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों का करीबी है, ऐसे में उसको सलमान खान का नंबर मिल गया था। उसने कई बार सलमान खान के घर और ऑफिस के बाहर उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसी वजह से शेरू सलमान खान से नाराज चल रहा था। उसने मोबाइल पर सलमान को जान से मारने की धमकी दे दी।

एक आरोपी है फरार

एक आरोपी है फरार

इस मामले में सलमान खान के पीए ने आरोपी के खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में केस दर्ज करवाया था। गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी शेरू उर्फ शेरा को लेकर मुंबई रवाना हो गई हैं। वहीं आरोपी शेरू उर्फ शेरा का एक साथी अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में मुंबई पुलिस प्रयागराज में डेरा डाली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+