OMG वायु प्रदूषण में रेड जोन के 15 शहरों में 11 यूपी के, गाजियाबाद पहले नंबर पर

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण ने स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है कि इसी बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की रिपोर्ट ने इस परेशानी में चौतरफा इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित रहने वाले 15 शहरों में से 11 यूपी के हैं, जिनमें गाजियाबाद का नाम सबसे ऊपर है, जहां एक्यूआई 451 दर्ज की गई है, इसके बाद दूसरा नंबर गुरुग्राम का है जहां कि एक्यूआई 426 है।

रेड जोन के 15 शहरों में 11 यूपी के

रेड जोन के 15 शहरों में 11 यूपी के

इसके बाद बुलंदशहर 414, फरीदाबाद 413, नोएडा 408, हापुड़ 403, बागपत 401, दिल्ली 401, ग्रेटर नोएडा 394, कानपुर 383, आगरा 354, मुजफ्फरनगर 351, लखनऊ 314 और मुरादाबाद का एक्यूआई 301 का नंबर है।

15 जिलों को रेड और डार्क रेड वर्गों में रखा गया

इन सभी 15 जिलों को रेड और डार्क रेड वर्गों में रखा गया है जिसका मतलब ये है कि यहां कि जहरीली हवाएं एक स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार कर सकती हैं।

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब

राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। मंगलवार को AQ 401 तक पहुंच गया जो कि इस सीजन में पहली बार इस 'गंभीर' स्तर पर रिकॉर्ड किया गया है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पेट्रोल के 15 साल पुराने और डीजल के 10 साल पुराने वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट ने लोगों की परेशानी में दोहरा इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में घरेलू और आम वायु प्रदूषण की वजह से 15 साल से कम उम्र के तकरीबन छह लाख बच्चों की मौत हुई, जिसमें से करीब 1,10,00 बच्‍चों की मौत अकेले हमारे देश भारत में हुई है, यही नहीं दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+