तेलंगाना: दिवाली पर महिला ने पड़ोसियों से की अभद्रता, दीया फेंका और गाली दी
तेलंगाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिवाली के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें एक महिला दीया को लात मारती और पड़ोसियों को गाली देती हुई दिखाई दे रही है। महिला के इस कृत्य की लोग काफी अलोचना भी कर रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है।

मामले को ईसाई-हिंदू एंगल से भी जोड़ा जा रहा था
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे ईसाई-हिंदू एंगल से भी जोड़कर देख रहे थे। लोगों का कहना था कि जो महिला पड़ोसियों को गाली दे रही और दीया नहीं जलाने दे रही है। वह ईसाई धर्म से है। यही वजह है कि वह दीया नहीं चलाने दे रही है। हालांकि, मामले में पुलिस ने पूरी तरह साफ कर दिया है।
पुलिस बोली विवाद की वजह से ऐसा कर रही थी महिला
चिक्कड़पल्ली इंस्पेक्टर ने समाचार एजेंसी एनआई को बताया कि मामले में ईसाई-हिंदू का कोई एंगल नहीं है। ऐसे में इस मामले को इस एंगल से तूल नहीं दिया जाना चाहिए। चिक्कड़पल्ली इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला की तरफ से ऐसा पड़ोसियों से विवाद की वजह से किया जा रहा था। मामलें में महिला के खिलाफ एफआई दर्ज कर ली गई है और जांच भी शुरू कर दी गई है।
यूपी से दीया विक्रेताओं की दुकानों पर तोड़फोड़ का भी आया था वीडियो
दिवाली के मौके पर यूपी की राजधानी लखनऊ से भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां महिला सड़क के किनारे दीया बेचने वालों के दुकानों पर पहुंची और डंडे से दीया को तोड़ती चली गई। वहीं, लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक महिला अपने घर भी चली गई। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली की हवा दिवाली के एक दिन बाद सबसे साफ ! 2015 के बाद हुआ पहली बार, जानिए कैसे हुआ यह संभव












Click it and Unblock the Notifications