Nepal: संसद में बवाल के बाद झुकी बालेन सरकार! भारत से नेपाल ले जा सकेंगे 5 गुना ज्यादा सामान, टैक्स फ्री

India Nepal Border Duty Free Limit: नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सड़क मार्ग से सीमा पार करने वाले लोगों के लिए ड्यूटी-फ्री सामान की सीमा 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है। पिछले नियम के कारण सीमा इलाकों में रहने वाले लोगों, छोटे व्यापारियों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी।

कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे और मामला नेपाल संसद तक पहुंच गया था। लगातार बढ़ते दबाव के बाद सरकार ने नियम में बदलाव किया है। नए फैसले को सीमा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

India Nepal Border Duty Free Limit

क्या बदला है नया नियम?

नेपाल के वित्त मंत्रालय ने राजपत्र में नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि अब सड़क मार्ग से सीमा पार करने वाले यात्री 500 रुपये तक के निजी इस्तेमाल के सामान को बिना कस्टम ड्यूटी के ला और ले जा सकेंगे। इससे पहले यह सीमा सिर्फ 100 रुपये थी। नए नियम के तहत कस्टम अधिकारी सामान की जरूरत और उपयोग को देखकर उसे ड्यूटी-फ्री अनुमति दे सकते हैं। हालांकि यह सुविधा सिर्फ सीमित मूल्य के निजी सामान पर लागू होगी और बड़े कमर्शियल सामान पर नहीं।

ये भी पढे़ं: Balen Shah Controversy: खतरे में बालेन शाह की कुर्सी! काठमांडू की सड़कों पर उतरे नेपाल के Gen-Z, मांगा इस्तीफा

पुराने नियम पर क्यों हुआ था विरोध?

मई 2025 में नेपाल सरकार ने 100 रुपये से ज्यादा कीमत का सामान बिना टैक्स लाने पर रोक लगा दी थी। इस नियम का सबसे ज्यादा असर सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर पड़ा था, जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारत से खरीदारी करते हैं। कई सीमा चौकियों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। व्यापारियों और स्थानीय संगठनों ने कहा था कि 100 रुपये की सीमा व्यावहारिक नहीं है और इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

संसद तक पहुंचा था मामला

सीमा क्षेत्रों में बढ़ते विरोध के बाद यह मुद्दा नेपाल संसद में भी उठा था। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने माना था कि यह नियम पिछली सरकार के समय बनाया गया था और मौजूदा सरकार इसमें बदलाव पर विचार कर रही है। उन्होंने संसद में भरोसा दिलाया था कि सीमा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राहत देने का प्रयास किया जाएगा। अब सरकार ने सीमा बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है, जिसे उसी वादे की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढे़ं: Rabi Lamichhane India: बीजेपी मुख्यालय क्यों पहुंचे बालेन शाह की पार्टी के अध्यक्ष? क्यों है ये दौरा अहम

छात्रों और व्यापारियों को क्या फायदा?

भारत में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्रों के लिए पहले से लागू विशेष सुविधा जारी रहेगी। वे एक टैबलेट या एक कंप्यूटर बिना कस्टम ड्यूटी के नेपाल ला सकते हैं। वहीं सीमा क्षेत्र के छोटे व्यापारियों और दुकानदारों ने सरकार के नए फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे आम लोगों को राहत मिलेगी और सीमा बाजारों में कारोबार भी बेहतर होगा। जानकारों के मुताबिक यह फैसला सरकार और जनता के बीच बने तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+