ING vs AFG: अफगानिस्तान से दो-दो हाथ करने को तैयार टीम इंडिया, अभ्यास में जमकर बहाना पसीना

IND vs AFG: करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर भारत क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने टेस्ट क्रिकेट में उतरने जा रही हैं। यह रोमांचक मुकाबला 6 जून 2026 को खेला जाएगा,जो दोनों टीमों के बीच इकलौता टेस्ट मैच होगा। यह ऐतिहासिक मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा,जो पहली बार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की होस्टिंग करने जा रहा है।

भारत क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट इतिहास का अब तक का एकमात्र मुकाबला साल 2018 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से बड़ी हार झेलने पर मजबूर किया था।

IND vs AFG

भारत ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए, जिसमें शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) ने शानदार शतक लगाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 109 रन और दूसरी पारी में 103 रन पर सिमट गई। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 4-4 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की, जबकि शिखर धवन को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

टीम इंडिया की तैयारी शुरू, BCCI ने शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत क्रिकेट टीम की तैयारियों का पहला वीडियो जारी किया है, वीडियो की शुरुआत फील्डिंग ड्रिल से होती है, जिसके बाद बल्लेबाजों का नेट्स में अभ्यास दिखाया गया है और खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की लंबी चुनौती के लिए खुद को ढालते दिखाई देते हैं। नेट्स सेशन में केएल राहुल को स्पिनरों के खिलाफ जमकर अभ्यास करते देखा गया, जहां उनके सामने भारतीय स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, जिनमें कुलदीप यादव प्रमुख रहे। वहीं यशस्वी जायसवाल भी रेड-बॉल क्रिकेट के हिसाब से अपनी तकनीक को मजबूत करते नजर आए।

गौतम गंभीर की निगरानी में किया गया अभ्यास

टीम के प्रशिक्षण सत्र में गौतम गंभीर भी मौजूद रहे। वह खिलाड़ियों की तैयारी और फिटनेस पर पैनी नजर रखते दिखे। गंभीर का यह रोल टीम के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

भारत की टीम में कौन-कौन शामिल

भारत क्रिकेट टीम ने टेस्ट के लिए अपनी स्कॉड घोषित कर दी है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है। स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मनव सुथार, गुर्नूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) जैसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+