Trump Iran Statement: ईरान नहीं बनाएगा परमाणु बम, मोजतबा खामेनेई से मिलेंगे ट्रंप? मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप
Trump Iran Statement: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमत हो गया है और यही इस पूरे संघर्ष का सबसे बड़ा मकसद था।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को ईरान में जमीनी सेना भेजने की जरूरत नहीं है क्योंकि एयर स्ट्राइक से ईरानी सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei से मिलने की इच्छा भी जताई है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Khamenei Donald Trump: 'खामेनेई से किसी दिन जरूर मुलाकात होगी'
ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से मुलाकात करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान के सभी बड़े फैसलों में खामेनेई की अहम भूमिका है और बातचीत की प्रक्रिया में भी उनकी मंजूरी शामिल है। ट्रंप के मुताबिक भविष्य में किसी न किसी समय दोनों नेताओं के बीच मुलाकात संभव है। उनका मानना है कि सीधे संवाद से कई विवादों का समाधान निकाला जा सकता है और क्षेत्र में स्थिरता लाने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं।
ये भी पढे़ं: Iran President Resign: जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा? IRGC से हुआ झगड़ा! क्या पता चला?
ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा
इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता पहले के मुकाबले काफी कमजोर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी एयरफोर्स की कार्रवाई से ईरानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ट्रंप के अनुसार ईरान के पास मजबूत नौसेना, प्रभावी वायुसेना और पर्याप्त सैन्य नेतृत्व नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और महंगाई बेहद ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
नेतन्याहू को लेकर भी किया बड़ा खुलासा
ट्रंप ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के दबाव में आकर ईरान के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका का अपना फैसला था। हालांकि ट्रंप ने माना कि लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर उनकी नेतन्याहू से तीखी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि वह लगातार संघर्ष बढ़ने से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने इजरायली नेतृत्व को अपनी नाराजगी भी जताई।
ये भी पढे़ं: US Tariff: इंडियन मार्केट पर खतरा! दोबारा टैरिफ लगाएंगे ट्रंप? किन सेक्टर्स में जाएंगी नौकरी-किसे होगा नुकसान?
होर्मुज और युद्धविराम पर क्या बोले ट्रंप?
Strait of Hormuz की स्थिति पर ट्रंप ने कहा कि मौजूदा तनाव ज्यादा समय तक नहीं चलेगा और हालात जल्द सामान्य हो सकते हैं। उनका मानना है कि जलडमरूमध्य से जुड़ा संकट अपने आप सुलझ जाएगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका-ईरान युद्धविराम बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है। कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों और क्षेत्रीय तनाव ने एक बार फिर पूरे पश्चिम एशिया की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications