मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा, IPL में पूरी सैलरी नहीं देने के आरोप से मचा बवाल

IPL 2026: न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर मिचेल सेंटनर इस समय आईपीएल की सैलरी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने मुंबई इंडियंस पर बड़ा दावा किया है। सेंटनर के मुताबिक, आईपीएल 2026 के सीजन में चोटिल होने के बाद उन्हें उनकी पूरी फीस नहीं दी गई। फ्रेंचाइजी ने उनके दो करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट में से आधी रकम ही चुकाई है।

आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान चोटिल होता है, तो उसे पूरी सैलरी मिलती है। सेंटनर दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए दोनों कंधों में चोट खा बैठे थे, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। उनकी जगह केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया। अब आधी सैलरी मिलने के इस दावे ने फैंस को हैरान कर दिया है।

IPL 2026

ग्रेट क्रिकेट पॉडकास्ट पर सैंटनर ने कहा कि मैं बच्चे के जन्म के कारण मुंबई के लिए पहला मैच नहीं खेल पाया था और बाद में आकर दिल्ली के खिलाफ मैच खेला था। उसके बाद चोट लगने पर भी मैंने टीम को सपोर्ट करने का प्रयास किया और दोनों कंधों में चोट खेली। उनका कहना था कि उनको आईपीएल से मिलने वाली दो करोड़ की रकम का आधा हिस्सा ही दिया गया।

खिलाड़ी को किया जा रहा ट्रोल

इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर सेंटनर को ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैच खेलने के लिए चोट का बहाना बनाया। इस पर सफाई देते हुए कीवी कप्तान ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें आठ हफ्ते आराम की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने देश के लिए चार हफ्ते में ही रिकवरी कर ली।

क्या डूब चुका है पूरा पैसा

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मामले में सेंटनर से थोड़ी गलतफहमी हो सकती है। बीसीसीआई के नियमों के तहत चोटिल खिलाड़ी का पैसा डूबता नहीं है, बल्कि फ्रेंचाइजी अक्सर भुगतान दो से तीन किस्तों में करती हैं। मुमकिन है कि सेंटनर की बाकी रकम अगली किस्त में आए। फिलहाल इस पूरे विवाद पर मुंबई इंडियंस ने चुप्पी साध रखी है।

चोटिल प्लेयर्स की सैलरी बीमा कंपनियों से भी ली जाती है। कई बार पूरी सैलरी एक साथ नहीं आती है, तो किश्तों में दी जाती है। शायद मिचेल सैंटनर ने इन सभी बातों की तरफ ध्यान नहीं दिया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+