Roshan Anand कौन? खान सर की कोचिंग फायरिंग केस में शिक्षक का नाम आया सामने? कभी फीस के बदले लेते थे खाना

Who is Roshan Anand: फेमस टीचर 'Khan Sir' के पटना स्थित कोचिंग सेंटर पर मंगलवार रात तोड़फोड़, फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर में घुसकर गार्ड पर हमला किया। जिसके बाद शहर के एक प्रमुख कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु कोचिंग के शिक्षक रौशन आनंद को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

दरअसल, खान सर ने इस घटना के पीछे कुछ अन्य कोचिंग संचालकों का हाथ होने की आशंका जताई थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके कोचिंग सेंटर से बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में हजारों छात्रों का चयन हुआ था, जिसके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। उनका दावा है कि इस कार्यक्रम के बाद कुछ लोग कोचिंग पहुंचे थे और "दो दिनों के भीतर" सेंटर को उड़ाने की धमकी दी थी।

Who is Roshan Anand

वहीं मंगलवार रात हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हो गया है कि रौशन आनंद के कोचिंग से जुड़े लोगों ने ही कथित तौर पर पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान ग्लोबल स्टूडियो (Khan Global Studio) के बाहर ईंट-पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की। जिसके बाद रौशन आनंद के अलावा उनके दो सहयोगियों, अभिषेक और गौरव, को भी हिरासत में लिया है।

Who is Roshan Anand

हिरासत में लिए जाने के बाद क्‍या बोले रौशन आनंद?

'Khan Sir' के कोचिंग सेंटर पर हुए पथराव मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने कहा, "हमारे खिलाफ साजिश की जा रही है। बिहार पुलिस परीक्षा परिणाम की सफलता के बाद वे हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक और खान सर मिलकर ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।"

Who is Roshan Anand

कौन हैं रौशन आनंद?

रौशन आनंद पटना की ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनकी कोचिंग में तैयारी करवाई जाती है और काफी छात्र सफल होते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहरसा जिले के धमसेना गांव के किसान परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले रौशन आनंद का परिवार आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था। बचपन से ही रौशन ने अभाव और चुनौतियों के बीच अपनी पढ़ाई पूरी की और सरकारी स्‍कूल में स्‍कूली पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ते रहने का सपना संजोया।

15 साल की उम्र में गांव छोड़कर पटना पहुंचे

रौशन आनंद के जीवन का एक अहम मोड़ तब आया जब करीब 15 साल की उम्र में वे पढ़ाई और करियर बनाने के लिए घर छोड़कर पटना पहुंचे। यहां उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और बाद में कोटा भी गए और कड़ी मेहनत की1 उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्होंने एआईईईई (AIEEE) एग्‍जाम में अच्‍छी रैंक हासिल की।

इंजीनियर बनने का सपना क्‍यों नहीं हुआ पूरा?

रौनश आनंद को बीआईटी मेसरा (BIT Mesra) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमीशन मिला लेकिन आर्थिक परिस्थितियों और कई अन्य चुनौतियों के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इंजीनियर बनने का सपना अधूरा रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की।

रौशन आनंद ने नहीं मानी हार

इसके बाद रौशन आनंद ने बिहार पुलिस, बीपीएससी (BPSC), और यूपीएससी (UPSC) जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं। वर्ष 2014 में, रौशन ने बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन वे शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहे। इसी तरह, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षाओं में भी वे साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक पहुंचे, पर अंतिम चयन लिस्‍ट में जगह नहीं बना पाए।

फीस के बदले छात्रों से लेते थे खाना

एक के बाद एक असफलताओं का सामना करने के बावजूद रौशन आनंद ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और इसी दौरान छात्रों को पढ़ाना भी शुरू किया। शुरुआती दिनों में उनके पास संसाधनों की कमी थी। बताया जाता है कि कई बार वे छात्रों को पढ़ाने के बदले फीस की जगह खाना भी स्वीकार कर लेते थे। यहीं से उन्‍हें इस बात का एहसास हो गया कि टीचिंग ही उनकी असली फील्‍ड हो सकती है।

Who is Roshan Anand

2017 में 'ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी' की शुरूआत की

प्रतियो‍गी परीक्षा की तैयारी के साथ उन्‍होंने टीचिंग को अपना मेन प्रोफेशन बना लिया और अपने पढ़ाने के तरीके तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की गहरी समझ के कारण वे छात्रों के बीच काफी फेमस हो गए । 1 सितंबर 2017 को रौशन आनंद ने 'ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी' की शुरुआत की। यह शुरुआत सिर्फ चार छात्रों के साथ बेहद छोटी थी, लेकिन तेजी से छात्रों की संख्या बढ़ने लगी।

फेमस कोचिंग में शुमार है ज्ञान बिंदू जीएस अकादमी

वर्तमान समय में 'ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी' बिहार के चर्चित कोचिंग संस्थानों में शुमार है। यह संस्थान खास तौर पर बिहार पुलिस, एसएससी (SSC), रेलवे, बैंकिंग और राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। हालांकि, अब तक शिक्षा के क्षेत्र में पहचाने जाने वाले रौशन आनंद का नाम पटना में खान सर कोचिंग विवाद के बाद चर्चा में है।

Khan Sir के पटना कोचिंग सेंटर के सामने हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, खान सर ने बताया किसने और क्‍यों चलवाई गोलियां?
Khan Sir के पटना कोचिंग सेंटर के सामने हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, खान सर ने बताया किसने और क्‍यों चलवाई गोलियां?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+