61 की उम्र में फिर दूल्हेराजा बनेंगे Aamir Khan, इस दिन 14 साल छोटी नई गर्लफ्रेंड संग करेंगे तीसरी शादी
Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों से ज्यादा इस बार उनकी लव लाइफ चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अगर ये खबरें सही साबित होती हैं तो 61 साल की उम्र में आमिर खान अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करते नजर आएंगे।
कब होगी आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आगामी 5 जुलाई 2026 में एक निजी समारोह के दौरान शादी कर सकते हैं। इस समारोह को बेहद सीमित रखने की योजना है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

मैरिज रजिस्ट्रेशन और एंगेजमेंट सेरेमनी का होगा आयोजन
-सूत्रों का दावा है कि आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में मैरिज रजिस्ट्रेशन और एंगेजमेंट सेरेमनी के जरिए अपने रिश्ते को नया मुकाम दे सकते हैं।
-आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से आमिर खान और गौरी स्प्रैट को कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों के बीच की नजदीकियां लगातार चर्चा में रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ बेहद सहज और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों ने अपने रिश्ते को समझने और मजबूत करने के लिए काफी समय लिया है और अब वह इसे एक आधिकारिक पहचान देना चाहते हैं।
गौरी को लेकर आमिर खान ने कही थी दिल की बात
-कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के बारे में खुलकर बात की थी। एक्टर ने कहा था कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि गौरी स्प्रैट उनकी जिंदगी में आईं। आमिर खान के अनुसार गौरी के साथ उन्हें मानसिक शांति और सुकून का एहसास होता है।
-आमिर खान ने ये भी स्वीकार किया था कि जीवन के इस पड़ाव पर पहुंचकर उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा संतुलित और पूर्ण महसूस होती है। उन्होंने गौरी के साथ अपने रिश्ते को बेहद खास और पॉजिटिव बताया था।
आमिर खान ने 60वें जन्मदिन पर गौरी से करवाई थी पहचान
-आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से मीडिया से मिलवाया था। इसके बाद से दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और निजी आयोजनों में एक साथ नजर आए हैं।
-यहीं से आमिर खान और गौरी स्प्रेट के रिश्ते को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था और फैंस लगातार ये जानने को उत्सुक थे कि क्या ये रिश्ता शादी तक पहुंचेगा।
आमिर खान की शादी और रिश्तों का सफर
-आमिर खान की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। उन्होंने सबसे पहले रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी उस दौर में काफी चर्चित रही थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- आइरा खान और जुनैद खान। हालांकि करीब 16 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।
-इसके बाद आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी। ये रिश्ता भी लंबे समय तक चर्चा में रहा था और दोनों एक बेटे आजाद के माता-पिता बने। हालांकि साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा कर दी थी।
आमिर खान की तरफ से नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि
-हालांकि अब तक आमिर खान या उनकी टीम की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट्स ने उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अगर ये खबर सच साबित होती है तो ये बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक हो सकती है। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट कब अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा करते हैं।
-आमिर खान की जिंदगी हमेशा प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। अब गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों ने एक बार फिर फैंस का ध्यान उनकी निजी जिंदगी की ओर खींच लिया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार अभी बाकी है लेकिन अगर ये बात सही साबित होती है तो आमिर खान जल्द ही अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करते नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications