Himachal Pradesh Landslide: पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर, भूस्खलन के बाद किन्नौर का शिमला से टूटा संपर्क

Himachal Pradesh News: अधिकारियों ने कहा कि मशीनरी और जनशक्ति तैनात की गई है, लेकिन पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर सड़क खोलने के काम में बाधा डाल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बनी हुई है। साफ मौसम में भी भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर नेगुलसारी में एक बड़े भूस्खलन की घटना सामने आई। जिसके कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, रात तक किन्नौर जिला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से कट गया। हालांकि, आवागमन रोक दिए जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कार्यकारी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि एनएच का 150-300 मीटर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इस हिस्से को पैदल पार करना भी संभव नहीं है। पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर...

Himachal Pradesh

किन्नौर से आने वाले सेब से लदे ट्रकों समेत बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं। सेब उत्पादक चिंतित हैं कि अगर जल्द सड़क नहीं खोली गई तो उनकी उपज सड़ जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि मशीनरी और जनशक्ति तैनात की गई है, लेकिन पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर सड़क खोलने के काम में बाधा डाल रहे हैं।

ड्रोन कैमरे से लिया मंत्री ने जायजा
राज्य के राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री व किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों को युद्ध स्तर पर सड़क साफ करने का निर्देश दिया। उन्होंने ड्रोन कैमरों की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यात्रियों और सामानों के ट्रांस-शिपमेंट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। .

आपको बता दें कि पहाड़ी राज्य में 17,120 भूस्खलन-प्रवण स्थल हैं। जिनमें 675 महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और बस्तियों के पास स्थित हैं। नेगुलसारी किन्नौर के जनजातीय जिले में 15 ऐसे प्राथमिकता वाले स्थलों में से एक है। जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में उरनी ढांक, बटसारी, नेसांग और पुरबनी जुल्हा शामिल हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में 164 भूस्खलन में अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 263 है। मौजूदा मानसून सीजन के दौरान किन्नौर में 5 बार भूस्खलन हुआ है। राज्य में कुल 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। 11 अगस्त, 2021 को नेगुलसारी में एक बड़े भूस्खलन में 28 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए, क्योंकि हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और कुछ अन्य वाहन मलबे के नीचे दब गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+